सब इंस्पेक्टर की मौत, कुत्ता बचाने के चक्कर में एक्सीडेंट

CG

गौरेला पेंड्रा मरवाही में सुबह सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.

गौरेला थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में कोरबा जिले के पाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई. एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में ये एक्सीडेंट हुआ.

कानपुर से वापसी के दौरान गौरेला में एक्सीडेंट: कोरबा जिले के पाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जो अपने दो सिपाही और दो वाहन चालकों के साथ एक केस के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के कानपुर गए थे. जहां से वापसी के दौरान उनकी स्कार्पियो गाड़ी सीजी 12 बीपी 2572 हादसे का शिकार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जीपीएम जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

सड़क हादसे में कोरबा पाली थाने के एसआई की मौके पर मौत: हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर मौत हो गई. जबकि आरक्षक शैलेंद्र तंवर को गंभीर चोट आई. गंभीर घायल आरक्षक को पहले जिला अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. एक आरक्षक नारायण कश्यप और दो ड्राइवर गोपी नागवंशी और वरमु चौहान को मामूली चोट आई है.

गाड़ी के सामने कुत्ता आ जाने से एक्सीडेंट: हादसे के समय गाड़ी गोपी नागवंशी चला रहा था. गाड़ी वेंकटनगर रोड से गौरेला की ओर आगे बढ़ रही थी इसी दौरान मेंढूका गांव के पास अचानक गाड़ी के सामने कुत्ता आ गया. जिससे ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 4 बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर अंदर चले गई.

कोरबा के पाली थाने की टीम कानपुर गई थी. वहां से वापसी के दौरान मेंढूका गांव के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई. इस हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौत हो गई. आरक्षक घायल है, उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया. -ओम चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम

जानकारी के अनुसार पाली पुलिस की टीम 1 सब इंस्पेक्टर 2 आरक्षक और 2 चालकों के साथ किसी प्रकरण में आरोपी की पतासाजी के लिए पाली से 6 नवंबर को कानपुर गई हुई थी. वहां से वापसी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. गौरेला पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक सब इंस्पेक्टर का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Nov 2024 By दैनिक जागरण

सब इंस्पेक्टर की मौत, कुत्ता बचाने के चक्कर में एक्सीडेंट

CG

गौरेला थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में कोरबा जिले के पाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई. एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में ये एक्सीडेंट हुआ.

कानपुर से वापसी के दौरान गौरेला में एक्सीडेंट: कोरबा जिले के पाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जो अपने दो सिपाही और दो वाहन चालकों के साथ एक केस के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के कानपुर गए थे. जहां से वापसी के दौरान उनकी स्कार्पियो गाड़ी सीजी 12 बीपी 2572 हादसे का शिकार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जीपीएम जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

सड़क हादसे में कोरबा पाली थाने के एसआई की मौके पर मौत: हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर मौत हो गई. जबकि आरक्षक शैलेंद्र तंवर को गंभीर चोट आई. गंभीर घायल आरक्षक को पहले जिला अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. एक आरक्षक नारायण कश्यप और दो ड्राइवर गोपी नागवंशी और वरमु चौहान को मामूली चोट आई है.

गाड़ी के सामने कुत्ता आ जाने से एक्सीडेंट: हादसे के समय गाड़ी गोपी नागवंशी चला रहा था. गाड़ी वेंकटनगर रोड से गौरेला की ओर आगे बढ़ रही थी इसी दौरान मेंढूका गांव के पास अचानक गाड़ी के सामने कुत्ता आ गया. जिससे ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 4 बार पलटते हुए सड़क से 50 मीटर अंदर चले गई.

कोरबा के पाली थाने की टीम कानपुर गई थी. वहां से वापसी के दौरान मेंढूका गांव के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई. इस हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौत हो गई. आरक्षक घायल है, उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया. -ओम चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम

जानकारी के अनुसार पाली पुलिस की टीम 1 सब इंस्पेक्टर 2 आरक्षक और 2 चालकों के साथ किसी प्रकरण में आरोपी की पतासाजी के लिए पाली से 6 नवंबर को कानपुर गई हुई थी. वहां से वापसी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. गौरेला पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक सब इंस्पेक्टर का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/death-of-sub-inspector/article-3112

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.