नेशनल पार्क में निर्णायक कार्रवाई : 7 नक्सली ढेर, दो बड़े शीर्ष लीडर भी मारे गए

Bijapur, CG

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में तीन दिन से जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और साहसिक कार्रवाई के चलते अब तक 7 माओवादी मारे जा चुके हैं, जिनमें दो शीर्ष नक्सली लीडर भी शामिल हैं।

दो वांछित नक्सली लीडर मारे गए

इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता रही सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम और तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर का ढेर होना। सुधाकर पर 1 करोड़ और भास्कर पर 45 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनके मारे जाने को नक्सल संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

हथियारों का जखीरा भी बरामद

घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने दो AK-47 राइफलें, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री जब्त की है। मारे गए अन्य नक्सलियों में दो महिला और तीन पुरुष माओवादी शामिल हैं, जिनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

3 दिन से जारी है ऑपरेशन

नेशनल पार्क इलाके में 5 जून से लगातार ऑपरेशन चल रहा है। पहले दिन CCM सुधाकर को मार गिराया गया था। इसके बाद 6 और 7 जून को अन्य मुठभेड़ों में लगातार सफलता मिली। आज सुबह दो और नक्सली मारे गए।

जवानों की हिम्मत को सलाम

ऑपरेशन के दौरान जवानों को कठिन जंगलों, विषैले जीवों और भीषण गर्मी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सर्पदंश, मधुमक्खी के हमले और डिहाइड्रेशन जैसी स्थितियों के बावजूद जवानों ने साहस नहीं खोया। कुछ घायल जवानों को तत्काल मेडिकल सहायता प्रदान की गई, और सभी अब सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

यह ऑपरेशन सरकार के उस संकल्प की पुष्टि करता है, जिसमें छत्तीसगढ़ को नक्सल-मुक्त बनाने की बात कही गई थी। सुरक्षाबलों की सतत कार्रवाई से साफ है कि नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

नेशनल पार्क में निर्णायक कार्रवाई : 7 नक्सली ढेर, दो बड़े शीर्ष लीडर भी मारे गए

Bijapur, CG

दो वांछित नक्सली लीडर मारे गए

इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता रही सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम और तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर का ढेर होना। सुधाकर पर 1 करोड़ और भास्कर पर 45 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनके मारे जाने को नक्सल संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

हथियारों का जखीरा भी बरामद

घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने दो AK-47 राइफलें, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री जब्त की है। मारे गए अन्य नक्सलियों में दो महिला और तीन पुरुष माओवादी शामिल हैं, जिनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

3 दिन से जारी है ऑपरेशन

नेशनल पार्क इलाके में 5 जून से लगातार ऑपरेशन चल रहा है। पहले दिन CCM सुधाकर को मार गिराया गया था। इसके बाद 6 और 7 जून को अन्य मुठभेड़ों में लगातार सफलता मिली। आज सुबह दो और नक्सली मारे गए।

जवानों की हिम्मत को सलाम

ऑपरेशन के दौरान जवानों को कठिन जंगलों, विषैले जीवों और भीषण गर्मी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सर्पदंश, मधुमक्खी के हमले और डिहाइड्रेशन जैसी स्थितियों के बावजूद जवानों ने साहस नहीं खोया। कुछ घायल जवानों को तत्काल मेडिकल सहायता प्रदान की गई, और सभी अब सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

यह ऑपरेशन सरकार के उस संकल्प की पुष्टि करता है, जिसमें छत्तीसगढ़ को नक्सल-मुक्त बनाने की बात कही गई थी। सुरक्षाबलों की सतत कार्रवाई से साफ है कि नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/decisive-action-in-national-park-7-naxalite-pile-two-big/article-23516

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.