छत्तीसगढ़ में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को वीकली ऑफ, राहत वाली कई सुविधाओं की घोषणा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों के लिए अवकाश, हेल्थ सुविधा समेत कई बड़े ऐलान हुए हैं.

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है. साय सरकार ने यह आदेश सभी नगरीय निकायों के लिए लागू किया है. जिसके तहत रोटेशन पर साप्ताहिक अवकाश, 8 घंटे का वर्किंग समय, हर महीने एक दिन का वेतन समेत आकस्मिक अवकाश देने की भी घोषणा की है. इसके साथ ही सभी स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने का भी फैसला किया गया है. जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. इसके अलावा सफाईकर्मियों को वर्दी, एपरेन, दस्ताने, मोजे, मास्क, जूते, टोपी और रेनकोट भी दिए जाएंगे.

सभी नगरीय निकाय को जारी हुए निर्देश: स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों के लिए राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी कर इसका कड़ाई से पालन करने की बात कही है. स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का हर महीने हेल्थ चेकअप होगा. हर तीन महीने में ब्लड टेस्ट, थॉयरॉइड टेस्ट, एलडीएच टेस्ट, टोटल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट सहित कई तरह की जांच कराई जाएगी.

मिशन क्लीन सिटी के तहत ऐलान: मिशन क्लीन सिटी के अंदर निर्मित इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वसहायता समूहों के संचालन एवं संधारण के लिए यह निर्देश जारी हुआ है. यह निर्देश साल 2016 में जारी निर्देशों को संशोधित कर इश्यू किया गया है. ये नए दिशा-निर्देश रायपुर, भिलाई और रिसाली को छोड़कर शेष सभी नगर निगमों तथा सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लागू होंगे.

ड्यूटी के घंटे भी हुए निर्धारित: सफाईकर्मियों और स्वच्छता दीदियों के लिए काम के घंटे भी निर्धारित करने का ऐलान किया गया है. निकाय की सुविधा के तहत सुबह 6 बजे से दोपहर तीन बजे तक या सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ड्यूटी का निर्धारण करने की बात कही है. इसके साथ ही एक घंटे का भोजन अवकाश देने की बात भी कही गई है. विशेष अवसरों के अलावा निर्धारित कार्यअवधि से ज्यादा कार्य कराया जाना प्रतिबंधित होगा. प्रत्येक निकाय में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का रोस्टर तैयार करने की भी बात कही गई है. प्रत्येक सदस्य को रोटेशन आधार पर एक साप्ताहिक अवकाश जरूरी मिलना चाहिए. इस बात का भी उल्लेख इस आदेश में किया गया है.राज्य शासन ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत् सभी सदस्यों का पंजीयन श्रम विभाग के पोर्टल पर होना चाहिए. जिससे उन्हें सभी तरह के फायदे मिल सके.

कचरे के कलेक्शन का काम कराया जाए: इस आदेश में कहा गया है कि मिशन क्लीन सिटी के तहत कार्य करने वाले सभी सफाईकर्मियों से सिर्फ कचरे का संग्रहण और उससे जुड़े कार्य कराए जाएंगे. नाली की साफ सफाई का काम नहीं कराया जाएगा. उनके कार्य की प्रकृति के उलट कार्य कराने पर रोक रहेगी. इसकी अवहेलना करने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की सुविधा को ध्यान रखते हुए महीने में एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश प्रदान करने का फैसला लिया गया है.

मिशन क्लीन सिटी के तहत सफाई कार्य और एसएलआरएम सेंटर्स की मशीनों की मरम्मत की जाएगी. इसके लिए निकाय की तरफ से मरम्मत और संधारण मद से राशि जारी होगी. एसएलआरएम सेंटर्स के लिए नियुक्त सुपरवाइजर निकाय के नियमित कर्मचारी या स्वसहायता समूह के सदस्य होंगे. अन्य प्लेसमेंट कर्मचारी और स्वच्छता कमांडो नहीं बनाए जाएंगे. मणिकंचन केन्द्रों में सफाई मित्रों को सेहत की सुरक्षा और काम में सहूलियत के लिए विभिन्न सामग्रियां मुफ्त में मुहैया कराए जाएंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को वीकली ऑफ, राहत वाली कई सुविधाओं की घोषणा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है. साय सरकार ने यह आदेश सभी नगरीय निकायों के लिए लागू किया है. जिसके तहत रोटेशन पर साप्ताहिक अवकाश, 8 घंटे का वर्किंग समय, हर महीने एक दिन का वेतन समेत आकस्मिक अवकाश देने की भी घोषणा की है. इसके साथ ही सभी स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने का भी फैसला किया गया है. जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. इसके अलावा सफाईकर्मियों को वर्दी, एपरेन, दस्ताने, मोजे, मास्क, जूते, टोपी और रेनकोट भी दिए जाएंगे.

सभी नगरीय निकाय को जारी हुए निर्देश: स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों के लिए राज्य सरकार ने यह निर्देश जारी कर इसका कड़ाई से पालन करने की बात कही है. स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का हर महीने हेल्थ चेकअप होगा. हर तीन महीने में ब्लड टेस्ट, थॉयरॉइड टेस्ट, एलडीएच टेस्ट, टोटल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट सहित कई तरह की जांच कराई जाएगी.

मिशन क्लीन सिटी के तहत ऐलान: मिशन क्लीन सिटी के अंदर निर्मित इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वसहायता समूहों के संचालन एवं संधारण के लिए यह निर्देश जारी हुआ है. यह निर्देश साल 2016 में जारी निर्देशों को संशोधित कर इश्यू किया गया है. ये नए दिशा-निर्देश रायपुर, भिलाई और रिसाली को छोड़कर शेष सभी नगर निगमों तथा सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लागू होंगे.

ड्यूटी के घंटे भी हुए निर्धारित: सफाईकर्मियों और स्वच्छता दीदियों के लिए काम के घंटे भी निर्धारित करने का ऐलान किया गया है. निकाय की सुविधा के तहत सुबह 6 बजे से दोपहर तीन बजे तक या सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ड्यूटी का निर्धारण करने की बात कही है. इसके साथ ही एक घंटे का भोजन अवकाश देने की बात भी कही गई है. विशेष अवसरों के अलावा निर्धारित कार्यअवधि से ज्यादा कार्य कराया जाना प्रतिबंधित होगा. प्रत्येक निकाय में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का रोस्टर तैयार करने की भी बात कही गई है. प्रत्येक सदस्य को रोटेशन आधार पर एक साप्ताहिक अवकाश जरूरी मिलना चाहिए. इस बात का भी उल्लेख इस आदेश में किया गया है.राज्य शासन ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत् सभी सदस्यों का पंजीयन श्रम विभाग के पोर्टल पर होना चाहिए. जिससे उन्हें सभी तरह के फायदे मिल सके.

कचरे के कलेक्शन का काम कराया जाए: इस आदेश में कहा गया है कि मिशन क्लीन सिटी के तहत कार्य करने वाले सभी सफाईकर्मियों से सिर्फ कचरे का संग्रहण और उससे जुड़े कार्य कराए जाएंगे. नाली की साफ सफाई का काम नहीं कराया जाएगा. उनके कार्य की प्रकृति के उलट कार्य कराने पर रोक रहेगी. इसकी अवहेलना करने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की सुविधा को ध्यान रखते हुए महीने में एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश प्रदान करने का फैसला लिया गया है.

मिशन क्लीन सिटी के तहत सफाई कार्य और एसएलआरएम सेंटर्स की मशीनों की मरम्मत की जाएगी. इसके लिए निकाय की तरफ से मरम्मत और संधारण मद से राशि जारी होगी. एसएलआरएम सेंटर्स के लिए नियुक्त सुपरवाइजर निकाय के नियमित कर्मचारी या स्वसहायता समूह के सदस्य होंगे. अन्य प्लेसमेंट कर्मचारी और स्वच्छता कमांडो नहीं बनाए जाएंगे. मणिकंचन केन्द्रों में सफाई मित्रों को सेहत की सुरक्षा और काम में सहूलियत के लिए विभिन्न सामग्रियां मुफ्त में मुहैया कराए जाएंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/declaration-of-many-facilities-for-weeks-of-relief-to-cleanliness/article-11185

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.