छत्तीसगढ़ में अपराध के खिलाफ CM हाउस का घेराव, दीपक बैज बोले – “जनता के लिए लड़ेंगे 24 घंटे”

Raypur

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने कूच किया। इससे पहले रायपुर नगर निगम के सामने एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया, जहां प्रदेशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे।

अपराध और अत्याचारों के खिलाफ गूंजा कांग्रेस का स्वर

सभा को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हर तीन घंटे में एक बलात्कार हो रहा है, बच्चियों से दुष्कर्म हो रहे हैं, लूट और हत्याएं बढ़ती जा रही हैं।” उन्होंने CM विष्णुदेव को 'भक्षक' की उपमा देते हुए कहा कि वो जनता की रक्षा करने के बजाय उन्हें असुरक्षित कर रहे हैं।

दीपक बैज ने आत्मानंद स्कूल में 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मुद्दा उठाते हुए कहा, “एक नाबालिग बच्ची गर्भवती हो जाती है और प्रशासन को भनक तक नहीं लगती। हम चुप नहीं बैठेंगे, 42 डिग्री तापमान हो या 45, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

वरिष्ठ नेता बोले – “शांति का टापू बना अपराध का गढ़”

पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, “छत्तीसगढ़ आज अपराध का अड्डा बन चुका है। रामराज्य की बात करने वाली सरकार में रोज हत्याएं, लूट और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह ‘विष्णु’ का सुशासन नहीं, कुशासन है।” विधायक उमेश पटेल ने कहा कि “ऐसे-ऐसे कांड हो रहे हैं जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी नहीं हुए। जनता आज प्रशासन पर भरोसा खो चुकी है। बलौदाबाजार से लेकर बलरामपुर तक की घटनाएं इसका प्रमाण हैं।” महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने कहा, “मुख्यमंत्री को आंखें खोलने की जरूरत है। बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं और हम यह स्वीकार नहीं करेंगे।”

बड़े नेता रहे गैरहाज़िर, फिर भी दिखा कांग्रेस का जनबल

इस प्रदर्शन में जहां एक ओर सचिन पायलट, भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव जैसे बड़े नेता नदारद रहे, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, अंबिका मरकाम, विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, सत्यनारायण शर्मा, अनीता शर्मा, छाया वर्मा और कई अन्य नेता इस प्रदर्शन में मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में अपराध के खिलाफ CM हाउस का घेराव, दीपक बैज बोले – “जनता के लिए लड़ेंगे 24 घंटे”

Raypur

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने कूच किया। इससे पहले रायपुर नगर निगम के सामने एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया, जहां प्रदेशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे।

अपराध और अत्याचारों के खिलाफ गूंजा कांग्रेस का स्वर

सभा को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हर तीन घंटे में एक बलात्कार हो रहा है, बच्चियों से दुष्कर्म हो रहे हैं, लूट और हत्याएं बढ़ती जा रही हैं।” उन्होंने CM विष्णुदेव को 'भक्षक' की उपमा देते हुए कहा कि वो जनता की रक्षा करने के बजाय उन्हें असुरक्षित कर रहे हैं।

दीपक बैज ने आत्मानंद स्कूल में 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मुद्दा उठाते हुए कहा, “एक नाबालिग बच्ची गर्भवती हो जाती है और प्रशासन को भनक तक नहीं लगती। हम चुप नहीं बैठेंगे, 42 डिग्री तापमान हो या 45, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

वरिष्ठ नेता बोले – “शांति का टापू बना अपराध का गढ़”

पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, “छत्तीसगढ़ आज अपराध का अड्डा बन चुका है। रामराज्य की बात करने वाली सरकार में रोज हत्याएं, लूट और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह ‘विष्णु’ का सुशासन नहीं, कुशासन है।” विधायक उमेश पटेल ने कहा कि “ऐसे-ऐसे कांड हो रहे हैं जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी नहीं हुए। जनता आज प्रशासन पर भरोसा खो चुकी है। बलौदाबाजार से लेकर बलरामपुर तक की घटनाएं इसका प्रमाण हैं।” महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने कहा, “मुख्यमंत्री को आंखें खोलने की जरूरत है। बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं और हम यह स्वीकार नहीं करेंगे।”

बड़े नेता रहे गैरहाज़िर, फिर भी दिखा कांग्रेस का जनबल

इस प्रदर्शन में जहां एक ओर सचिन पायलट, भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव जैसे बड़े नेता नदारद रहे, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, अंबिका मरकाम, विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, सत्यनारायण शर्मा, अनीता शर्मा, छाया वर्मा और कई अन्य नेता इस प्रदर्शन में मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/deepak-badge-said-the-siege-of-cm-house-against-crime/article-18204

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.