- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा में दंतैल हाथी ने मचाई तीन घंटे तक तबाही, ग्रामीणों में दहशत
कोरबा में दंतैल हाथी ने मचाई तीन घंटे तक तबाही, ग्रामीणों में दहशत
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की ग्राम पंचायत पसान बस्ती में शनिवार (13 सितंबर) की रात एक दंतैल हाथी ने भारी उत्पात मचाया। तीन घंटे तक बस्ती में घुमते हुए हाथी ने ग्रामीणों के घरों, दुकानों के शटर, दीवारों के साथ-साथ बाइक और कारों के शीशे भी तोड़ दिए।
हाथी की दहाड़ सुनकर बस्ती में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर चढ़ गए। इस दौरान एक स्टाफ नर्स की आटा चक्की का शटर तोड़कर हाथी ने अंदर रखा धान भी खा लिया।
कुछ ग्रामीण हाथी का वीडियो बनाने के लिए उसके पास गए, लेकिन हाथी ने उन्हें दौड़ा दिया। पसान वार्ड नंबर 8 में हाथी ने पंच की कार और एक किसान की बाइक को भी नुकसान पहुंचाया।
ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया। वीडियो और सेल्फी लेने के दौरान हाथी के करीब गए कुछ लोग सुरक्षित रहे, लेकिन हाथी ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया और कुछ घरों के बाहर चावल बिखरा दिया।
डिप्टी रेंजर ईश्वर दास मानिकपुरी ने बताया कि हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। वन विभाग हाथी पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीण भयभीत हैं और कई लोगों को दूसरों के घरों में शरण लेनी पड़ी।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए