- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- युक्तियुक्तकरण के खिलाफ जांजगीर-चांपा में शिक्षकों का आक्रोश, डीईओ-बीईओ पर लगाया मनमानी का आरोप
युक्तियुक्तकरण के खिलाफ जांजगीर-चांपा में शिक्षकों का आक्रोश, डीईओ-बीईओ पर लगाया मनमानी का आरोप
Janjgir-Champa, CG
प्रदेश के कई जिलों में विवादों में चल रहे युक्तियुक्तकरण (Rationalisation) के खिलाफ अब जांजगीर-चांपा जिले में भी विरोध की चिंगारी सुलग उठी है। जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने एकजुट होकर डीईओ और बीईओ के खिलाफ 'पोल खोल रैली' निकालते हुए जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव किया। शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं और जानबूझकर की गई साजिश का आरोप लगाया है।
‘सीनियर’ को अतिशेष, ‘जूनियर’ को पोस्टिंग
शिक्षकों का कहना है कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। वरिष्ठ और अनुभवशाली शिक्षकों को अतिशेष घोषित कर हटाया गया, जबकि जूनियर शिक्षकों को उन्हीं स्कूलों में पदस्थ किया गया, जो कि अनुचित है। इतना ही नहीं, महिला शिक्षिकाओं को भी दूरस्थ क्षेत्रों या अन्य जिलों में भेज दिया गया, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।
शिक्षक संघ ने बताया द्वेषपूर्ण निर्णय
शिक्षक संघ ने स्पष्ट आरोप लगाया कि जिले में युक्तियुक्तकरण के लिए राज्य से अलग नियम अपनाए जा रहे हैं, और यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से दूर तथा द्वेषभावना से प्रेरित है। जिन शिक्षकों ने प्रथम काउंसिलिंग में स्थान अस्वीकार किया, उन्हें अंतिम विकल्पों और अन्य जिलों में भेज दिया गया, जो कि मनमानी है।
डीईओ ने दी सफाई, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी एके भारद्वाज ने शिक्षकों की आपत्तियों पर सफाई देते हुए कहा कि युक्तियुक्तकरण शासन की गाइडलाइन के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने माना कि बम्हनीडीह बीईओ द्वारा सूची बनाने में लापरवाही हुई, जिस पर कार्रवाई की जा चुकी है। शिक्षकों की मांगों को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर आज शाम बैठक बुलाकर पूरे प्रकरण की समीक्षा की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए