पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला, कहा- अब वे EVM पर सवाल नहीं उठा सकते

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है, लगभग 80 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस जीत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया. वहीं उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला...

छत्तीसगढ़ में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है. चुनावों परिणाम के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कहा कि अब कांग्रेस के पास ईवीएम पर सवाल उठाने का बहाना भी नहीं बचा, क्योंकि यह चुनाव बैलेट पेपर से हुए और भाजपा ने लगभग 80 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की. 

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत और समर्थित प्रत्याशियों ने 433 में से 319 सीटों पर जीत हासिल की. पहले चरण में 119, दूसरे में 97 और तीसरे चरण में 103 प्रत्याशी विजयी रहे. जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा लगभग 80% सीटों पर जीतेगी. जनपद और ग्राम पंचायतों में भी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है.

उन्होंने इस जीत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और सवा साल के विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया. शर्मा ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई, जिसके चलते शराब, कोयला और पीएससी घोटाले में शामिल लोग जेल में हैं. महतारी वंदन, धान खरीदी, बकाया बोनस भुगतान, प्रधानमंत्री आवास और भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10,000 रुपये सालाना देने जैसी योजनाओं ने जनता का विश्वास भाजपा में बढ़ाया है.

नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार रिकॉर्ड मतदान हुआ

विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत के बाद और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता बताई है ताकि जनता के भरोसे पर खरा उतरा जा सके. उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि पहले मतदान से वंचित धुर नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो संविधान की पहुंच और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है. भाजपा की इस सफलता पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह और समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई.

‘कांग्रेस का सफाया हो गया...'

कांग्रेस के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया और जिला पंचायत चुनाव में वे 10,000 से अधिक मतों से पराजित हुए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दावा तर्कहीन और आधारहीन है, जिसका जवाब जनता ने अपने वोट से दे दिया है. पत्रकार वार्ता में पंचायत चुनाव समिति के प्रभारी सौरभ सिंह और सदस्य अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला, कहा- अब वे EVM पर सवाल नहीं उठा सकते

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है. चुनावों परिणाम के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कहा कि अब कांग्रेस के पास ईवीएम पर सवाल उठाने का बहाना भी नहीं बचा, क्योंकि यह चुनाव बैलेट पेपर से हुए और भाजपा ने लगभग 80 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की. 

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत और समर्थित प्रत्याशियों ने 433 में से 319 सीटों पर जीत हासिल की. पहले चरण में 119, दूसरे में 97 और तीसरे चरण में 103 प्रत्याशी विजयी रहे. जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा लगभग 80% सीटों पर जीतेगी. जनपद और ग्राम पंचायतों में भी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है.

उन्होंने इस जीत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और सवा साल के विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया. शर्मा ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई, जिसके चलते शराब, कोयला और पीएससी घोटाले में शामिल लोग जेल में हैं. महतारी वंदन, धान खरीदी, बकाया बोनस भुगतान, प्रधानमंत्री आवास और भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10,000 रुपये सालाना देने जैसी योजनाओं ने जनता का विश्वास भाजपा में बढ़ाया है.

नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार रिकॉर्ड मतदान हुआ

विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत के बाद और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता बताई है ताकि जनता के भरोसे पर खरा उतरा जा सके. उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि पहले मतदान से वंचित धुर नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो संविधान की पहुंच और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है. भाजपा की इस सफलता पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह और समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई.

‘कांग्रेस का सफाया हो गया...'

कांग्रेस के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया और जिला पंचायत चुनाव में वे 10,000 से अधिक मतों से पराजित हुए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दावा तर्कहीन और आधारहीन है, जिसका जवाब जनता ने अपने वोट से दे दिया है. पत्रकार वार्ता में पंचायत चुनाव समिति के प्रभारी सौरभ सिंह और सदस्य अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/deputy-cm-attacked-congress-over-the-results-of-panchayat-elections/article-11572

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.