छत्तीसगढ़ के निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर डिप्टी CM साव का बयान, कहा- मुख्यमंत्री जल्द लेंगे फैसला

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चल रही अटकलों के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। आज एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं, अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही इन नियुक्तियों पर फैसला लेंगे।

डिप्टी सीएम ने बताया कि भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियां तय की जाएंगी। इसके साथ ही जिला और मंडलों में भी कार्यसमिति का गठन जल्द किया जाएगा। संगठन विस्तार और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पेयजल संकट से निपटने करेंगे हरसंभव उपाय 

गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहराने लगा है। राज्य कई इलाकों में जल स्तर नीचे गिरने और बारिश की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेयजल आपूर्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में कुछ आंशिक बारिश होती है, जो इस बार नहीं हुई। ऐसे में अभी से ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे जल संकट गहराने की आशंका है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने जल संसाधन, ऊर्जा एवं यांत्रिकी, और पंचायत विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि गर्मी में लोगों को पेयजल की दिक्कत न हो, इसके लिए हरसंभव उपाय किए जाएं। जरूरत के अनुसार नए ट्यूबवेल और हैंडपंप लगाए जाएं। साथ ही, तालाबों में जलभराव और निस्तारी के लिए भी योजना बनाई जाए।

अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन पर डिप्टी CM अरुण साव का तंज

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन अहमदाबाद में होने जा रहा है, जहां पार्टी की भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। इस पर डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब शून्य की ओर बढ़ रही है और उसका भविष्य सबको दिख चुका है।

बेंगलुरु में इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम

राज्य सरकार ने नई औद्योगिक नीति लागू की है, जिसमें रोजगार को प्राथमिकता दी गई है। इसी कड़ी में बेंगलुरु में इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ में औद्योगीकरण को गति मिलेगी। इससे पहले दिल्ली और मुंबई में भी इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जहां निवेशकों ने गहरी रुचि दिखाई।

30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। इसे लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह दौरा ऐतिहासिक होगा और प्रधानमंत्री करोड़ों की सौगात जनता को देंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर डिप्टी CM साव का बयान, कहा- मुख्यमंत्री जल्द लेंगे फैसला

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चल रही अटकलों के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। आज एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं, अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही इन नियुक्तियों पर फैसला लेंगे।

डिप्टी सीएम ने बताया कि भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियां तय की जाएंगी। इसके साथ ही जिला और मंडलों में भी कार्यसमिति का गठन जल्द किया जाएगा। संगठन विस्तार और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पेयजल संकट से निपटने करेंगे हरसंभव उपाय 

गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहराने लगा है। राज्य कई इलाकों में जल स्तर नीचे गिरने और बारिश की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेयजल आपूर्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में कुछ आंशिक बारिश होती है, जो इस बार नहीं हुई। ऐसे में अभी से ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिससे जल संकट गहराने की आशंका है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने जल संसाधन, ऊर्जा एवं यांत्रिकी, और पंचायत विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि गर्मी में लोगों को पेयजल की दिक्कत न हो, इसके लिए हरसंभव उपाय किए जाएं। जरूरत के अनुसार नए ट्यूबवेल और हैंडपंप लगाए जाएं। साथ ही, तालाबों में जलभराव और निस्तारी के लिए भी योजना बनाई जाए।

अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन पर डिप्टी CM अरुण साव का तंज

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन अहमदाबाद में होने जा रहा है, जहां पार्टी की भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। इस पर डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब शून्य की ओर बढ़ रही है और उसका भविष्य सबको दिख चुका है।

बेंगलुरु में इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम

राज्य सरकार ने नई औद्योगिक नीति लागू की है, जिसमें रोजगार को प्राथमिकता दी गई है। इसी कड़ी में बेंगलुरु में इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ में औद्योगीकरण को गति मिलेगी। इससे पहले दिल्ली और मुंबई में भी इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जहां निवेशकों ने गहरी रुचि दिखाई।

30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। इसे लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह दौरा ऐतिहासिक होगा और प्रधानमंत्री करोड़ों की सौगात जनता को देंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/deputy-cm-saws-statement-about-appointment-in-corporation-mandals-of/article-15419

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.