डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दावा, छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी की होगी ऐतिहासिक जीत

Kavardha, CG

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में बड़ा दावा किया है.

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बंपर जीत से बीजेपी के हौसले बुलंद है. छत्तीसगढ़ के सीएम से लेकर सभी मंत्री निकाय चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित हैं. निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव का दौर आ गया है. प्रदेश में सोमवार को निकाय चुनाव के तहत पहले फेज की वोटिंग होगी. 17 फरवरी को सूबे के सभी जिलों में 53 ब्लॉक की पंचायत के लिए मतदान होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव में दावे प्रतिदावे शुरू हो गए हैं.

पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा: कवर्धा में सिख समाज के एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि जिस तरह से निकाय चुनाव में बीजेपी को शानदार ऐतिहासिक जीत मिली है. उसी तरह से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी को जीत हासिल होगी.

विष्णु देव साय की सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं. जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है. इसका परिणाम है लोग भाजपा को वोट दे रहें हैं- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

कवर्धा में निर्दलीय पार्षद बीजेपी में हुए शामिल: इस दौरान लोहारा नगर पंचायत के तीन निर्दलीय पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तीनों निर्दलीय पार्षदों को बीजेपी में शामिल कराया. उन्होंने बीजेपी का गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया.

डिप्टी सीएम ने सिख समाज की तारीफ की: इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सिख समाज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सिख समाज के लोग हमेशा सेवाभाव से काम करते हैं. विजय शर्मा ने कहा कि वीर साहिबजादों की कहानी को छत्तीसगढ़ के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया है. इससे उनकी कहानी जन जन तक पहुंचेगी. सिख समाज की तरफ से निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन करने पर डिप्टी सीएम ने समाज की तारीफ की.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दावा, छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी की होगी ऐतिहासिक जीत

Kavardha, CG

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बंपर जीत से बीजेपी के हौसले बुलंद है. छत्तीसगढ़ के सीएम से लेकर सभी मंत्री निकाय चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित हैं. निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव का दौर आ गया है. प्रदेश में सोमवार को निकाय चुनाव के तहत पहले फेज की वोटिंग होगी. 17 फरवरी को सूबे के सभी जिलों में 53 ब्लॉक की पंचायत के लिए मतदान होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव में दावे प्रतिदावे शुरू हो गए हैं.

पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा: कवर्धा में सिख समाज के एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि जिस तरह से निकाय चुनाव में बीजेपी को शानदार ऐतिहासिक जीत मिली है. उसी तरह से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी को जीत हासिल होगी.

विष्णु देव साय की सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं. जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है. इसका परिणाम है लोग भाजपा को वोट दे रहें हैं- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

कवर्धा में निर्दलीय पार्षद बीजेपी में हुए शामिल: इस दौरान लोहारा नगर पंचायत के तीन निर्दलीय पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तीनों निर्दलीय पार्षदों को बीजेपी में शामिल कराया. उन्होंने बीजेपी का गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया.

डिप्टी सीएम ने सिख समाज की तारीफ की: इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सिख समाज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सिख समाज के लोग हमेशा सेवाभाव से काम करते हैं. विजय शर्मा ने कहा कि वीर साहिबजादों की कहानी को छत्तीसगढ़ के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया है. इससे उनकी कहानी जन जन तक पहुंचेगी. सिख समाज की तरफ से निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन करने पर डिप्टी सीएम ने समाज की तारीफ की.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/deputy-cm-vijay-sharma-claims-bjps-historic-victory-in-chhattisgarh/article-10408

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.