- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिल्ली एम्स में नक्सल हमले में घायल जवानों से की मुलाकात
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिल्ली एम्स में नक्सल हमले में घायल जवानों से की मुलाकात
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नक्सल हमले में घायल हुए सीआरपीएफ जवानों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। ये जवान हाल ही में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कर्रेगुट्टा पहाड़ (KGH) में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान घायल हुए थे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों से उनकी सेहत की जानकारी ली और उनके साहस की सराहना की। उन्होंने कहा, "हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है। मैं आपके समर्पण को सलाम करता हूं।"
इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम भी शामिल थे, जो गंभीर रूप से घायल हुए थे। उपमुख्यमंत्री ने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए