भोरमदेव मंदिर में भक्तों का तांता, सुबह से श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक

Kabeerdham, CG

कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध है.

भोरमदेव के प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. भोरमदेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्त सुबह से पहुंच रहे है. भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर भक्त उनका जलाभिषेक कर रहे हैं.

ब्रह्म मुहूर्त में भोरमदेव महराज का जलाभिषेक: पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर का विवाह संपन्न हुआ था, इसलिए आज के दिन को विशेष माना जाता है. महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु भगवान को प्रसन्न करने व्रत करके पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करते हैं. भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं. इसी वजह से आज सुबह से ही भोरमदेव मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी है, जो शाम 7 बजे तक बनी रहेगी.

भोरमदेव महराज की ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक संपन्न हुआ है. भोरमदेव मंदिर ट्रस्ट ने 51 किलो लड्डू का भोग चढ़ाया है. जिस तरह भगवान भोलेनाथ का उनके विवाह के दिन श्रृंगार हुआ था, उसी तरह भोरमदेव महाराज का भी श्रृंगार किया गया है. मंदिर को लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे मंदिर का दिव्य रूप भक्तों का मन मोह रहा है-आशीष पाठक, भोरमदेव मंदिर के पुजारी

11वीं शताब्दी में बना भोरमदेव मंदिर: कबीरधाम जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर मैकल पर्वत श्रेणी के बीच प्राचीन भोरमदेव मंदिर स्थित है. 11वीं शताब्दी में नागवंशी राजाओं ने इस मंदिर का निर्माण कराया था. बताया जाता है कि मंदिर का निर्माण 6 महीने में किया गया था. मंदिर में पत्थर की दीवारों पर कलाकृतियां उकेरी गई है, जो अपने आप में लोगों के लिए कौतूहल का विषय है.

छत्तीसगढ़ का खजुराहो: भोरमदेव की खास बात यह भी है कि यह छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध है. यहां लोग भगवान शिव के दर्शन करने के साथ-साथ पुरातात्विक धरोहर की सुंदरता को भी देखने आते हैं. भोरमदेव मंदिर के सामने तालाब में लोग बोटिंग का भी मजा लेते हैं. यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए गार्डन भी बनाया गया है.

भोरमदेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है. भोरमदेव बहुत प्राचीन मंदिर है. भोरमदेव मंदिर को भाजपा शासनकाल में सहेजा गया है और आगे भी ध्यान दिया जाएगा. प्रसाद योजना के लिए भी बातचीत की गई है. पहल सार्थक हुई है. भविष्य में निश्चित रूप से कुछ न कुछ होगा.

सुरक्षा के खास इंतजाम: कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है. आसपास के क्षेत्रों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के चलते भीड़ और ट्राफिक की समस्या हो जाती है. इसको ध्यान में रखते हुए कवर्धा जिला प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है. पुलिस के जवान जगह-जगह पर यातायात व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं. एक एक कर श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश दिया जा रहा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

भोरमदेव मंदिर में भक्तों का तांता, सुबह से श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक

Kabeerdham, CG

भोरमदेव के प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. भोरमदेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्त सुबह से पहुंच रहे है. भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर भक्त उनका जलाभिषेक कर रहे हैं.

ब्रह्म मुहूर्त में भोरमदेव महराज का जलाभिषेक: पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर का विवाह संपन्न हुआ था, इसलिए आज के दिन को विशेष माना जाता है. महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु भगवान को प्रसन्न करने व्रत करके पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करते हैं. भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं. इसी वजह से आज सुबह से ही भोरमदेव मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी है, जो शाम 7 बजे तक बनी रहेगी.

भोरमदेव महराज की ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक संपन्न हुआ है. भोरमदेव मंदिर ट्रस्ट ने 51 किलो लड्डू का भोग चढ़ाया है. जिस तरह भगवान भोलेनाथ का उनके विवाह के दिन श्रृंगार हुआ था, उसी तरह भोरमदेव महाराज का भी श्रृंगार किया गया है. मंदिर को लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे मंदिर का दिव्य रूप भक्तों का मन मोह रहा है-आशीष पाठक, भोरमदेव मंदिर के पुजारी

11वीं शताब्दी में बना भोरमदेव मंदिर: कबीरधाम जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर मैकल पर्वत श्रेणी के बीच प्राचीन भोरमदेव मंदिर स्थित है. 11वीं शताब्दी में नागवंशी राजाओं ने इस मंदिर का निर्माण कराया था. बताया जाता है कि मंदिर का निर्माण 6 महीने में किया गया था. मंदिर में पत्थर की दीवारों पर कलाकृतियां उकेरी गई है, जो अपने आप में लोगों के लिए कौतूहल का विषय है.

छत्तीसगढ़ का खजुराहो: भोरमदेव की खास बात यह भी है कि यह छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध है. यहां लोग भगवान शिव के दर्शन करने के साथ-साथ पुरातात्विक धरोहर की सुंदरता को भी देखने आते हैं. भोरमदेव मंदिर के सामने तालाब में लोग बोटिंग का भी मजा लेते हैं. यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए गार्डन भी बनाया गया है.

भोरमदेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है. भोरमदेव बहुत प्राचीन मंदिर है. भोरमदेव मंदिर को भाजपा शासनकाल में सहेजा गया है और आगे भी ध्यान दिया जाएगा. प्रसाद योजना के लिए भी बातचीत की गई है. पहल सार्थक हुई है. भविष्य में निश्चित रूप से कुछ न कुछ होगा.

सुरक्षा के खास इंतजाम: कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है. आसपास के क्षेत्रों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के चलते भीड़ और ट्राफिक की समस्या हो जाती है. इसको ध्यान में रखते हुए कवर्धा जिला प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है. पुलिस के जवान जगह-जगह पर यातायात व्यवस्था सुधारने में जुटे हैं. एक एक कर श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश दिया जा रहा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/devotees-are-doing-jalabhishek-in-the-bhoramdev-temple-since-morning/article-11732

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.