- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रामनवमी पर जवारों का विसर्जन, श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
रामनवमी पर जवारों का विसर्जन, श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
CG
पंडरिया : रामनवमी का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है. पंडरिया ब्लॉक में कुंडा, दामपुर,मोहगांव,पांडातराई, कुकदूर,दुल्लापुर सहित पंडरिया के मंदिरों में जवारे का विसर्जन किया गया. मंदिरों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर जोत ज्वार को भजन कीर्तन के साथ जल में विसर्जित किया गया. पंडरिया महामाया मंदिर में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां 30 मार्च से ही शुरु हो गई थी.
मंदिरों को सजाकर किए गए धार्मिक अनुष्ठान : मंदिर को भव्य रूप से सजाकर धार्मिक अनुष्ठान, भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक झांकियां निकाली गईं.नवरात्रि पर्व में हजारों की संख्या में भक्त माता के मंदिर पहुंचे. रामनवमी हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है. जिसे भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लोग उपवास रखते हैं, विशेष पूजा-अर्चना होती है.सत्य की अधर्म पर विजय का संदेश मिलता है.
मध्यकाल में हुआ था भगवान राम का जन्म : आपको बता दें कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था. भगवान राम का जन्म सूर्यवंश में हुआ था और उनके कुल देवता भी सूर्यदेव ही हैं. श्रीराम का जन्म मध्य काल में अभिजीत मुहूर्त में हुआ था और इस समय सूर्य अपने पूरे प्रभाव में थे.ये दिन केवल धर्म, न्याय और मर्यादा की प्रतीक श्रीराम के आगमन का पर्व है. इस दिन लोग उपवास रखते हैं, मंदिरों में विशेष पूजा होती है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए