धमतरी नगर निगम महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण, स्वच्छता दीदियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

Dhamtari, CG

धमतरी नगर निगम के नए महापौर रामू रोहरा और सभी 40 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ.

इंडोर स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह हुआ. धमतरी के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि रहे. महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी ने अध्यक्षता की. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए.

महापौर रामू रोहरा ने ली शपथ: धमतरी नगर निगम महापौर के रूप में रामू रोहरा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. शपथ लेने के साथ ही रामू रोहरा धमतरी नगर के प्रथम नागरिक बन गए हैं. इस अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे.

सांसद रुपकुमारी चौधरी: कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद रूपकुमारी चौधरी ने की. स्थानीय इंडोर स्टेडियम में सुबह आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय चन्द्राकर भी शामिल हुए.

पार्षदों संग पहुंचे निगम दफ्तर: शपथ ग्रहण के बाद महापौर रामू रोहरा, नवनिर्वाचित पार्षदों संग सीधे नगर निगम दफ्तर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया. रामू रोहरा ने अपने चेम्बर में सबसे पहले गंगा जल छिड़का और कहा कि 5 साल में भ्रष्टाचार के कारण अशुद्धि फैली हुई थी. इस कारण शुद्धिकरण जरूरी था.

इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह: समारोह में इंडोर स्टेडियम पर महापौर के साथ ही 40 पार्षदों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. कलेक्टर नम्रता गांधी ने महापौर की शपथ दिलाई. इसके बाद वार्ड क्रमांक 01 से लेकर 40 तक पार्षदों ने 8-8 की संख्या में शपथ ली.

स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश: महापौर की कुर्सी संभालने के बाद रामू रोहरा ने स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश देने की फाइल में सबसे पहला हस्ताक्षर किया. शहर की कुछ अहम सड़कों के चौड़ीकरण पर सबसे पहले काम शुरू करवाने का इरादा जताया.

धमतरी नगर निगम: शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए महापौर रामू रोहरा ने धमतरी नगर के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया. उन्होंने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने प्रयास की बात कही.

नालंदा परिसर: रामू रोहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी में नालंदा परिसर स्थापित करने की घोषणा की है. यह परिसर विद्यार्थियों के लिए एक अत्याधुनिक ज्ञान केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां बिना बाधा के वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे. जनता के मांग के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण, गोकुलनगर, स्मार्ट सिटी सहित अन्य जरूरी कार्यों को प्राथमिकता देंगे. रामू रोहरा ने यह भी कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए बजट में प्रस्ताव करेंगे और गोकुलनगर के विकास के लिए प्रयास शुरू हो गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

धमतरी नगर निगम महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण, स्वच्छता दीदियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

Dhamtari, CG

इंडोर स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह हुआ. धमतरी के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि रहे. महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी ने अध्यक्षता की. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए.

महापौर रामू रोहरा ने ली शपथ: धमतरी नगर निगम महापौर के रूप में रामू रोहरा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. शपथ लेने के साथ ही रामू रोहरा धमतरी नगर के प्रथम नागरिक बन गए हैं. इस अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे.

सांसद रुपकुमारी चौधरी: कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद रूपकुमारी चौधरी ने की. स्थानीय इंडोर स्टेडियम में सुबह आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय चन्द्राकर भी शामिल हुए.

पार्षदों संग पहुंचे निगम दफ्तर: शपथ ग्रहण के बाद महापौर रामू रोहरा, नवनिर्वाचित पार्षदों संग सीधे नगर निगम दफ्तर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया. रामू रोहरा ने अपने चेम्बर में सबसे पहले गंगा जल छिड़का और कहा कि 5 साल में भ्रष्टाचार के कारण अशुद्धि फैली हुई थी. इस कारण शुद्धिकरण जरूरी था.

इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह: समारोह में इंडोर स्टेडियम पर महापौर के साथ ही 40 पार्षदों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. कलेक्टर नम्रता गांधी ने महापौर की शपथ दिलाई. इसके बाद वार्ड क्रमांक 01 से लेकर 40 तक पार्षदों ने 8-8 की संख्या में शपथ ली.

स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश: महापौर की कुर्सी संभालने के बाद रामू रोहरा ने स्वच्छता दीदियों को साप्ताहिक अवकाश देने की फाइल में सबसे पहला हस्ताक्षर किया. शहर की कुछ अहम सड़कों के चौड़ीकरण पर सबसे पहले काम शुरू करवाने का इरादा जताया.

धमतरी नगर निगम: शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए महापौर रामू रोहरा ने धमतरी नगर के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया. उन्होंने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही शिक्षा और ज्ञान को बढ़ावा देने प्रयास की बात कही.

नालंदा परिसर: रामू रोहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी में नालंदा परिसर स्थापित करने की घोषणा की है. यह परिसर विद्यार्थियों के लिए एक अत्याधुनिक ज्ञान केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां बिना बाधा के वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे. जनता के मांग के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण, गोकुलनगर, स्मार्ट सिटी सहित अन्य जरूरी कार्यों को प्राथमिकता देंगे. रामू रोहरा ने यह भी कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए बजट में प्रस्ताव करेंगे और गोकुलनगर के विकास के लिए प्रयास शुरू हो गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dhamtari-municipal-corporation-mayor-and-councilors-will-get-swearing-in/article-12293

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.