महाराष्ट्र: इस्तीफे के बाद आया धनंजय मुंडे का पहला बयान, सरपंच हत्याकांड पर भी बोले

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद धनंजय मुंडे का पहला बयान भी सामने आ गया है उन्होंने मंत्री पद छोड़ने का कारण बताया है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम फडणवीस ने इस बारे में जानकारी दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए इसे राज्यपाल को भेज दिया है। बता दें कि बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड को मास्टरमाइंड बताया गया है। इसके बाद से ही धनंजय मुंडे पर अपने पद से इस्तीफा देने का दवाब था। धनंजय मुंडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने इस्तीफे और इसके पीछे के कारण के बारे में जानकारी दी है।

क्या बोले धनंजय मुंडे?

धनंजय मुंडे ने कहा- "मेरी पहले दिन से ही यही मांग रही है कि बीड जिले के मासाजोग निवासी स्वर्गीय संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर मन बहुत व्यथित हो गया। इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। साथ ही न्यायिक जांच का भी प्रस्ताव रखा गया है। अपनी सूझबूझ को याद करते हुए और पिछले कुछ दिनों से मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण डॉक्टरों ने मुझे अगले कुछ दिनों तक इलाज कराने की सलाह दी है। इसलिए, चिकित्सा कारणों से भी मैंने मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल में अपने मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

क्यों हुई थी सरपंच संतोष देशमुख की हत्या?

बीते साल महाराष्ट्र के बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख को बीते साल 9 दिसंबर को अगवा कर लिया गया था। देशमुख कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश कर रहे थे। संतोष देशमुख को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया और इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। CID ने बीते 27 फरवरी को इस मामले में चार्जशीट दायर की है। वहीं, संतोष देशमुख को प्रताड़ित करने और उनकी हत्या की कई दिल दहला देने वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

महाराष्ट्र: इस्तीफे के बाद आया धनंजय मुंडे का पहला बयान, सरपंच हत्याकांड पर भी बोले

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम फडणवीस ने इस बारे में जानकारी दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए इसे राज्यपाल को भेज दिया है। बता दें कि बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड को मास्टरमाइंड बताया गया है। इसके बाद से ही धनंजय मुंडे पर अपने पद से इस्तीफा देने का दवाब था। धनंजय मुंडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने इस्तीफे और इसके पीछे के कारण के बारे में जानकारी दी है।

क्या बोले धनंजय मुंडे?

धनंजय मुंडे ने कहा- "मेरी पहले दिन से ही यही मांग रही है कि बीड जिले के मासाजोग निवासी स्वर्गीय संतोष देशमुख की नृशंस हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर मन बहुत व्यथित हो गया। इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। साथ ही न्यायिक जांच का भी प्रस्ताव रखा गया है। अपनी सूझबूझ को याद करते हुए और पिछले कुछ दिनों से मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण डॉक्टरों ने मुझे अगले कुछ दिनों तक इलाज कराने की सलाह दी है। इसलिए, चिकित्सा कारणों से भी मैंने मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल में अपने मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

क्यों हुई थी सरपंच संतोष देशमुख की हत्या?

बीते साल महाराष्ट्र के बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख को बीते साल 9 दिसंबर को अगवा कर लिया गया था। देशमुख कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश कर रहे थे। संतोष देशमुख को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया और इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। CID ने बीते 27 फरवरी को इस मामले में चार्जशीट दायर की है। वहीं, संतोष देशमुख को प्रताड़ित करने और उनकी हत्या की कई दिल दहला देने वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dhananjay-mundes-first-statement-came-after-maharashtra-resignation-also-spoke/article-12669

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.