भिलाई चरोदा में डायरिया का प्रकोप, 18 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत, स्वास्थ्य विभाग की टीम डटी

Bhilai, CG

भिलाई चरोदा में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है. 18 मरीजों की पुष्टि हुई है.जिसमें से 4 अस्पताल में भर्ती है.

भिलाई चरोदा के आदर्श नगर में 18 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित पाए गए हैं. जिसमें चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं 14 लोगों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है. आपको बता दें कि भिलाई चरोदा आदर्श नगर के वार्ड नंबर 23 में अचानक कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई.जिसके बाद सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.इनमें से चार की हालत गंभीर थी.जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.वहीं अन्य 14 लोगों को दवाईयां देकर घर में रहने की हिदायत दी गई है.

प्रभावित क्षेत्र में लगभग 900 मकान : भिलाई-चरोदा के वार्ड-23 की आबादी करीब 4000 है. यहां लगभग 900 मकान हैं. इसमें हाउसिंग बोर्ड का क्षेत्र भी शामिल है. जिस वार्ड के लोग पीड़ित हुए वहां दो अलग-अलग संपवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है. वार्ड में करीब 50 घरों में जल आवर्धन योजना का पानी भी पहुंचता है. वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी मनोज दानी ने कहा कि डायरिया की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम, चरोदा-भिलाई 3 की संयुक्त टीम ने डोर टू डोर सर्वेक्षण किया है.

उल्टी दस्त के मरीजों को ओआरएस और जिंक टेबलेट, मैटोजिल टेबलेट बांटे गए हैं. टीम ने लोगों को पानी उबालकर ठंडा करके पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी है. वहीं खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोना और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना बताया गया. निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6 घरों से पानी का सैंपल इकट्ठा करके जांच के लिए भेजा है.वहीं चार गंभीर मरीजों का इलाज जारी है - मनोज दानी, जिला चिकित्सा अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को पानी उबाल कर और ठंडा करके पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी है. लोगों को कहा गया है कि वो अपने घरों की साफ सफाई करें. इलाके में नगर निगम की टीम लगातार नालियों की साफ सफाई कर रही है. 6 घरों से पानी का सैंपल भी लिया गया है. फिलहाल लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत क्यों हुई ये जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल उल्टी दस्त से पीड़ित सभी लोगों की स्थिति अभी बेहतर बताई जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2024 By दैनिक जागरण

भिलाई चरोदा में डायरिया का प्रकोप, 18 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत, स्वास्थ्य विभाग की टीम डटी

Bhilai, CG

भिलाई चरोदा के आदर्श नगर में 18 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित पाए गए हैं. जिसमें चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं 14 लोगों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है. आपको बता दें कि भिलाई चरोदा आदर्श नगर के वार्ड नंबर 23 में अचानक कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई.जिसके बाद सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.इनमें से चार की हालत गंभीर थी.जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.वहीं अन्य 14 लोगों को दवाईयां देकर घर में रहने की हिदायत दी गई है.

प्रभावित क्षेत्र में लगभग 900 मकान : भिलाई-चरोदा के वार्ड-23 की आबादी करीब 4000 है. यहां लगभग 900 मकान हैं. इसमें हाउसिंग बोर्ड का क्षेत्र भी शामिल है. जिस वार्ड के लोग पीड़ित हुए वहां दो अलग-अलग संपवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है. वार्ड में करीब 50 घरों में जल आवर्धन योजना का पानी भी पहुंचता है. वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी मनोज दानी ने कहा कि डायरिया की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम, चरोदा-भिलाई 3 की संयुक्त टीम ने डोर टू डोर सर्वेक्षण किया है.

उल्टी दस्त के मरीजों को ओआरएस और जिंक टेबलेट, मैटोजिल टेबलेट बांटे गए हैं. टीम ने लोगों को पानी उबालकर ठंडा करके पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी है. वहीं खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोना और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना बताया गया. निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6 घरों से पानी का सैंपल इकट्ठा करके जांच के लिए भेजा है.वहीं चार गंभीर मरीजों का इलाज जारी है - मनोज दानी, जिला चिकित्सा अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को पानी उबाल कर और ठंडा करके पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी है. लोगों को कहा गया है कि वो अपने घरों की साफ सफाई करें. इलाके में नगर निगम की टीम लगातार नालियों की साफ सफाई कर रही है. 6 घरों से पानी का सैंपल भी लिया गया है. फिलहाल लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत क्यों हुई ये जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल उल्टी दस्त से पीड़ित सभी लोगों की स्थिति अभी बेहतर बताई जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/diarrhea-outbreak-in-bhilai-charoda-18-people-complained-of-vomiting/article-4386

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.