पहल‍गाम हमले में मारे गए दिनेश का रायपुर में अंतिम संस्कार

Raypur, cg

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार गुरुवार को रायपुर में किया गया। इस दौरान माहौल बेहद भावुक था। बेटे शौर्य मिरानिया ने अपने पिता को मुखाग्नि दी, जबकि पत्नी नेहा मिरानिया शोक सहन न कर पाने के कारण घर में बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 अंतिम यात्रा में पहुंचे राज्य के बड़े नेता

दिनेश की अंतिम यात्रा में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शव को रायपुर एयरपोर्ट से उनके घर लाया गया, जहां डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, और टंकराम वर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और कंधा दिया।

गुस्से में उबल रहा रायपुर: पाक झंडों पर थूक, आतंकियों की तस्वीरों पर गुस्सा

आतंकी हमले से आहत शहरवासियों ने सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे और आतंकियों की तस्वीरें चिपका दीं। लोग उन पर चल रहे हैं, थूक रहे हैं और गाली दे रहे हैं। यह जन आक्रोश सिर्फ दिनेश मिरानिया के लिए नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन बन चुका है।

शादी की सालगिरह पर टूट पड़ा था कहर

जानकारी के मुताबिक, दिनेश मिरानिया 22 अप्रैल को अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए परिवार के साथ बैसरन घाटी गए थे। उनके साथ पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता भी मौजूद थे। इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल गया।

गृहमंत्री शाह ने परिजनों से की मुलाकात

पहलगाम में गृहमंत्री अमित शाह ने दिनेश मिरानिया के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। शाह ने कहा,

“हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय का दर्द है। निर्दोषों की हत्या करने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पहल‍गाम हमले में मारे गए दिनेश का रायपुर में अंतिम संस्कार

Raypur, cg

 अंतिम यात्रा में पहुंचे राज्य के बड़े नेता

दिनेश की अंतिम यात्रा में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शव को रायपुर एयरपोर्ट से उनके घर लाया गया, जहां डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, और टंकराम वर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और कंधा दिया।

गुस्से में उबल रहा रायपुर: पाक झंडों पर थूक, आतंकियों की तस्वीरों पर गुस्सा

आतंकी हमले से आहत शहरवासियों ने सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे और आतंकियों की तस्वीरें चिपका दीं। लोग उन पर चल रहे हैं, थूक रहे हैं और गाली दे रहे हैं। यह जन आक्रोश सिर्फ दिनेश मिरानिया के लिए नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन बन चुका है।

शादी की सालगिरह पर टूट पड़ा था कहर

जानकारी के मुताबिक, दिनेश मिरानिया 22 अप्रैल को अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए परिवार के साथ बैसरन घाटी गए थे। उनके साथ पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता भी मौजूद थे। इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल गया।

गृहमंत्री शाह ने परिजनों से की मुलाकात

पहलगाम में गृहमंत्री अमित शाह ने दिनेश मिरानिया के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। शाह ने कहा,

“हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय का दर्द है। निर्दोषों की हत्या करने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dinesh-killed-in-the-initiative-attack-in-raipur/article-18459

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.