- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- पति और पत्नी में जेठ से रिश्ते को लेकर विवाद, गला दबाकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या
पति और पत्नी में जेठ से रिश्ते को लेकर विवाद, गला दबाकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या
CG
सक्ति जिले में पति और पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार, जेठ से दूरी बनाकर रखने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसी बीच पति ने पत्नी का गला घोट दिया.
छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां के डभरा में एक दंपति घर के कमरे के अंदर पत्नी संतोषी साहू का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला. पति-पत्नी के बीच विवाद
होने के बाद पति ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है. बताया गया कि दोनों के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी की जान ले ली.
क्या है पूरा मामला
डभरा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि पड़ोसियों के माध्यम से सूचना मिली कि संतोषी साहू की संदिग्ध हालत में बेड पर शव पड़ी हुई है. सूचना पर पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतिका संतोषी साहू के पति हुलेश साहू को पुलिस ने पकड़ा और मामले में कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
पति ने बताई सच्चाई
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पति ने बताया कि शनिवार की रात को उसके बड़े भाई से दूरी बनाकर रखने की बात को लेकर उसके और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ. इस बात को लेकर गुस्से में आकर पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या करने की बात कही है. बता दें कि यह हुलेश साहू की तीसरी शादी थी. इससे पहले हुए दो शादी में दोनों पत्नी छोड़ कर चली गई थी. पुलिस ने मामले में पति पर हत्या का मामला दर्ज किया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए