बालोद में शराब दुकान के बाहर विवाद ने ली जान: शराब न देने पर युवक ने लोहे की पाइप से किया सिर पर वार, मौके पर मौत

Baloda Bazar, cg

बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र में मंगलवार को शराब दुकान के बाहर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति ने जबरन शराब मांगने पर नाराज होकर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

शराब मांगने पर हुआ विवाद, बात बढ़कर पहुंची हत्या तक

घटना दोपहर करीब 2:30 बजे डौंडीलोहारा शराब दुकान के बाहर की है। ग्राम भालूकोन्हा निवासी जालम आमदो (31) शराब खरीदने दुकान आया था। वहां पर उसका परिचित विजय बघेल (40), निवासी राजापारा डौंडीलोहारा मिला और उससे जबरन शराब पिलाने की मांग करने लगा।

पहले दोनों में कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई में बदल गया। देखते ही देखते गुस्से में आए जालम ने पास में पड़ी लोहे की पाइप उठाकर विजय के सिर पर जोरदार वार कर दिया। विजय लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा।

 लोगों ने नहीं की मदद, मौके पर ही हुई मौत

इस पूरी घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। न किसी ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की और न ही घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के पहुंचने तक विजय बघेल की मौत हो चुकी थी

 हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी जालम आमदो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद की जड़ शराब की मांग थी, जो बाद में जानलेवा हमला और फिर हत्या में बदल गया। मामले की जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बालोद में शराब दुकान के बाहर विवाद ने ली जान: शराब न देने पर युवक ने लोहे की पाइप से किया सिर पर वार, मौके पर मौत

Baloda Bazar, cg

शराब मांगने पर हुआ विवाद, बात बढ़कर पहुंची हत्या तक

घटना दोपहर करीब 2:30 बजे डौंडीलोहारा शराब दुकान के बाहर की है। ग्राम भालूकोन्हा निवासी जालम आमदो (31) शराब खरीदने दुकान आया था। वहां पर उसका परिचित विजय बघेल (40), निवासी राजापारा डौंडीलोहारा मिला और उससे जबरन शराब पिलाने की मांग करने लगा।

पहले दोनों में कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई में बदल गया। देखते ही देखते गुस्से में आए जालम ने पास में पड़ी लोहे की पाइप उठाकर विजय के सिर पर जोरदार वार कर दिया। विजय लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा।

 लोगों ने नहीं की मदद, मौके पर ही हुई मौत

इस पूरी घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। न किसी ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की और न ही घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के पहुंचने तक विजय बघेल की मौत हो चुकी थी

 हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी जालम आमदो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि विवाद की जड़ शराब की मांग थी, जो बाद में जानलेवा हमला और फिर हत्या में बदल गया। मामले की जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dispute-outside-the-liquor-shop-in-balod-caused-life-to/article-23879

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.