मंत्री टंकराम वर्मा की मौजूदगी में जनपद सदस्यों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ

Balodabazar, CG

बलौदाबाजार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद रविवार को जनपद पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा और 25 जनपद सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 15 महिला और 10 पुरुष सदस्य शामिल थे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा, प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

भगवान कृष्ण की पूजा कर संभाला पदभार

शपथ ग्रहण समारोह में जनपद पंचायत के सीईओ एफ.सी. पटेल ने सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष सुलोचना यादव ने अपने कार्यालय में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।

जनता के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प

नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “क्षेत्र की जनता ने दूसरी बार मुझ पर और भाजपा पर विश्वास जताया है। मैं पूरे जनपद क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूं। शासन की प्रत्येक योजना को नागरिकों तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी, ताकि हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।”

मंत्री टंकराम वर्मा का संबोधन: भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार के बीते एक साल के कार्यकाल में जनता ने विकास कार्यों को करीब से देखा है। यही कारण है कि नगरपालिका, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को भारी जीत मिली है। हम जनता के विश्वास को बनाए रखेंगे और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे।”

भाजपा के काम को मिला जनसमर्थन

मंत्री टंकराम वर्मा ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों की जीत यह दर्शाती है कि जनता सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा, ताकि हर गांव और हर शहर में विकास की नई कहानी लिखी जा सके।

स्थानीय जनता में दिखा उत्साह

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और विकास की उम्मीद जताई। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगठित नेतृत्व का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मंत्री टंकराम वर्मा की मौजूदगी में जनपद सदस्यों ने पद और गोपनीयता की ली शपथ

Balodabazar, CG

बलौदाबाजार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद रविवार को जनपद पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा और 25 जनपद सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 15 महिला और 10 पुरुष सदस्य शामिल थे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा, प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

भगवान कृष्ण की पूजा कर संभाला पदभार

शपथ ग्रहण समारोह में जनपद पंचायत के सीईओ एफ.सी. पटेल ने सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष सुलोचना यादव ने अपने कार्यालय में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।

जनता के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प

नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “क्षेत्र की जनता ने दूसरी बार मुझ पर और भाजपा पर विश्वास जताया है। मैं पूरे जनपद क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूं। शासन की प्रत्येक योजना को नागरिकों तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी, ताकि हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।”

मंत्री टंकराम वर्मा का संबोधन: भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार के बीते एक साल के कार्यकाल में जनता ने विकास कार्यों को करीब से देखा है। यही कारण है कि नगरपालिका, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को भारी जीत मिली है। हम जनता के विश्वास को बनाए रखेंगे और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे।”

भाजपा के काम को मिला जनसमर्थन

मंत्री टंकराम वर्मा ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों की जीत यह दर्शाती है कि जनता सरकार के विकास कार्यों से संतुष्ट है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा, ताकि हर गांव और हर शहर में विकास की नई कहानी लिखी जा सके।

स्थानीय जनता में दिखा उत्साह

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और विकास की उम्मीद जताई। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगठित नेतृत्व का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/district-members-took-oath-of-office-and-secrecy-in-the/article-14194

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.