जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव की फिर बढ़ी तारीख, सुकमा में बवाल, ये है नई तारीख

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के रायपुर, सुकमा सहित अन्य जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव एक बार फिर से टल गए हैं. प्रशासन ने यहां चुनाव के लिए 20 मार्च की तारीख तय की है.

छत्तीसगढ़ में रायपुर सहित कुछ जिलों में अभी जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है. इसके लिए दो बार तारीखें बदल दी गई हैं. इसे लेकर सुकमा में बवाल भी हुआ. जिन जिलों में 5 मार्च को चुनाव हुए हैं अधिकांश सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने ही कब्जा किया है. 

12 और 13 मार्च रखी थी तारीख 

दरअसल छत्तीसगढ़ में हालही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए हैं. इसके बाद 4 और 5 मार्च को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख तय हुई थी. इस तय तारीख में कई जगह चुनाव भी हो गए. लेकिन राजधानी रायपुर सहित सुकमा और अन्य जिलों में चुनाव रद्द हो गए.  प्रशासन ने नई तारीख 12 और 13 मार्च तय की थी. लेकिन फिर से तय तिथि में चुनाव नहीं हुए. ऐसे में सुकमा में नाराज नेताओं ने तो मोर्चा खोल दिया. 

रायपुर में भी जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए तारीख बढ़ गई है. यहां आज 13 मार्च को चुनाव होने थे. लेकिन इसे बदलकर अब 20 मार्च कर दिया गया है. कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर, चारामा और दुर्गुकोंदल में 18 मार्च को जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव तय किया गया है.

सुकमा में जिला पंचायत सुकमा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं होने से नाराज नेताओं ने कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन किया. बार-बार चुनाव की तारीख बढ़ाने से नेता नाराज हुए थे.दो पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सड़क पर बैठकर कर विरोध प्रदर्शन किया. यहां चुनाव की तारीख 4 मार्च को  निर्धारित की गई थी. इसके बाद 12 मार्च की गई. लेकिन इस दिन भी प्रशासन ने चुनाव नहीं कराए और तारीख बढ़ा दी. अब 20 मार्च को चुनाव होंगे.  

PCC चीफ ने लगाए थे आरोप

इधर चुनाव की तारीखें बदलने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जिन जगहों में भाजपा कमजोर है वहां जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की चुनाव की तारीख टाल रही है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव की फिर बढ़ी तारीख, सुकमा में बवाल, ये है नई तारीख

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में रायपुर सहित कुछ जिलों में अभी जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है. इसके लिए दो बार तारीखें बदल दी गई हैं. इसे लेकर सुकमा में बवाल भी हुआ. जिन जिलों में 5 मार्च को चुनाव हुए हैं अधिकांश सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने ही कब्जा किया है. 

12 और 13 मार्च रखी थी तारीख 

दरअसल छत्तीसगढ़ में हालही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए हैं. इसके बाद 4 और 5 मार्च को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख तय हुई थी. इस तय तारीख में कई जगह चुनाव भी हो गए. लेकिन राजधानी रायपुर सहित सुकमा और अन्य जिलों में चुनाव रद्द हो गए.  प्रशासन ने नई तारीख 12 और 13 मार्च तय की थी. लेकिन फिर से तय तिथि में चुनाव नहीं हुए. ऐसे में सुकमा में नाराज नेताओं ने तो मोर्चा खोल दिया. 

रायपुर में भी जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए तारीख बढ़ गई है. यहां आज 13 मार्च को चुनाव होने थे. लेकिन इसे बदलकर अब 20 मार्च कर दिया गया है. कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर, चारामा और दुर्गुकोंदल में 18 मार्च को जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव तय किया गया है.

सुकमा में जिला पंचायत सुकमा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं होने से नाराज नेताओं ने कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन किया. बार-बार चुनाव की तारीख बढ़ाने से नेता नाराज हुए थे.दो पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सड़क पर बैठकर कर विरोध प्रदर्शन किया. यहां चुनाव की तारीख 4 मार्च को  निर्धारित की गई थी. इसके बाद 12 मार्च की गई. लेकिन इस दिन भी प्रशासन ने चुनाव नहीं कराए और तारीख बढ़ा दी. अब 20 मार्च को चुनाव होंगे.  

PCC चीफ ने लगाए थे आरोप

इधर चुनाव की तारीखें बदलने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जिन जगहों में भाजपा कमजोर है वहां जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की चुनाव की तारीख टाल रही है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/district-panchayat-president-president-president-election-refacked-date-this-is-the-new/article-13795

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.