राज्योत्सव में कला संस्कृति के दिखे विविध रंग, सीएम साय ने कहा- सगे भाई की तरह एक रहेंगे

CG

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का शानदार तरीके से शुभारंभ किया गया.नवा रायपुर के राज्योत्सव ग्राउंड के मुख्य मंच से छत्तीसगढ़ी कलाकारों के दल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी. राज्योत्सव 2024 का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ.

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव का यादगार शुभारंभ किया गया. सोमवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का पहला दिन रहा है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य के रूप में इस आयोजन में शामिल हुए. सीएम यादव ने नगाड़ा बजाकर राज्योत्सव का शुभारंभ किया. अगले क्रम में सीएम साय ने भी नगाड़ा बजाकर प्रदेशवासियों को बधाई दी.  इस दौरान छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं. नवा रायपुर के राज्योत्सव ग्राउंड के मुख्य मंच से छत्तीसगढ़ी लोक-कला के कई रंग दिखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

सीएम यादव ने नगाड़ा बजाकर राज्योत्सव का शुभारंभ किया

राज्योत्सव को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने राज्योत्सव, दीवाली और आने वाले छट त्यौहार की प्रदेशवासियों को बधाई दी. इस बीच मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सभी शहीदों को भी नमन किया. 

सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ बड़े ऋषियों का क्षेत्र रहा है, हमारा छत्तीसगढ़ तपोभूमि रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव परिवार की तरह हैं. प्रदेश अलग-अलग भले हो गए हैं, लेकिन सगे भाई की तरह हम लोग एक रहेंगे. छत्तीसगढ़ ने 24 साल लगातार विकास की यात्रा की है. प्रथम तीन साल कांग्रेस की सरकार भी छत्तीसगढ़ ने देखा हुआ.डॉ. रमन सिंह चाउर वाले बाबा के साथ विकास पुरुष भी हैं. 15 साल में छत्तीसगढ़ का सभी क्षेत्रों में विकास हुआ.

छत्तीसगढ़ का "विजन डॉक्यूमेंट" तैयार है- CM

सीएम साय ने कहा-  विकसित छत्तीसगढ़ का "विजन डॉक्यूमेंट" तैयार है.

हमारी सरकार को 10 महीने हुए हैं, 10 महीने में मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं. महतारी वंदन, राम लाल दर्शन, पीएससी घोटाले की जांच जैसे मोदी के गारंटी पूरे हुए. विकसित छत्तीसगढ़ का "विजन डॉक्यूमेंट" तैयार है. प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का काम कर रहे हैं.

राज्योत्सव में इन गीतों ने खूब बांधा समां

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के शुभारंभ के पूर्व से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हो गया. सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार स्व.लक्ष्मण मस्तुरिहा के गीतों की प्रस्तुति ने खूब समां बांधा. रिखी क्षत्रीय की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य में अलग-अलग महीनों में आयोजित होने वाले तीज-त्यौहार एवं लोकपर्व आधारित कार्यक्रमों की संवाद, गीत एवं नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी. उनकी टीम ने तीजा-पोरा, जंवारा, हरेली, गौरी-गौरा पूजा के साथ ही सुवा नृत्य एवं करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रिखी क्षत्रीय की टीम की सभी प्रस्तुतियों का दर्शकों ने ताली बजाकर सराहा.

ढोला-मारू की प्रस्तुति रही खास

इससे पूर्व रजनी रजक की लोकगाथा पर आधारित ढोला-मारू की प्रस्तुति रेवा-पेरवा जादूगरनी की कहानी को गायन विधा में और महेन्द्र चौहान व उनके साथी द्वारा प्रस्तुत आदिवृंदम एवं चन्द्रभूषण वर्मा की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

राज्योत्सव में कला संस्कृति के दिखे विविध रंग, सीएम साय ने कहा- सगे भाई की तरह एक रहेंगे

CG

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव का यादगार शुभारंभ किया गया. सोमवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का पहला दिन रहा है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य के रूप में इस आयोजन में शामिल हुए. सीएम यादव ने नगाड़ा बजाकर राज्योत्सव का शुभारंभ किया. अगले क्रम में सीएम साय ने भी नगाड़ा बजाकर प्रदेशवासियों को बधाई दी.  इस दौरान छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं. नवा रायपुर के राज्योत्सव ग्राउंड के मुख्य मंच से छत्तीसगढ़ी लोक-कला के कई रंग दिखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

सीएम यादव ने नगाड़ा बजाकर राज्योत्सव का शुभारंभ किया

                             सीएम यादव ने नगाड़ा बजाकर राज्योत्सव का शुभारंभ किया

राज्योत्सव को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने राज्योत्सव, दीवाली और आने वाले छट त्यौहार की प्रदेशवासियों को बधाई दी. इस बीच मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सभी शहीदों को भी नमन किया. 

सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ बड़े ऋषियों का क्षेत्र रहा है, हमारा छत्तीसगढ़ तपोभूमि रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव परिवार की तरह हैं. प्रदेश अलग-अलग भले हो गए हैं, लेकिन सगे भाई की तरह हम लोग एक रहेंगे. छत्तीसगढ़ ने 24 साल लगातार विकास की यात्रा की है. प्रथम तीन साल कांग्रेस की सरकार भी छत्तीसगढ़ ने देखा हुआ.डॉ. रमन सिंह चाउर वाले बाबा के साथ विकास पुरुष भी हैं. 15 साल में छत्तीसगढ़ का सभी क्षेत्रों में विकास हुआ.

छत्तीसगढ़ का "विजन डॉक्यूमेंट" तैयार है- CM

सीएम साय ने कहा-  विकसित छत्तीसगढ़ का "विजन डॉक्यूमेंट" तैयार है.

                    सीएम साय ने कहा-  विकसित छत्तीसगढ़ का "विजन डॉक्यूमेंट" तैयार है.

हमारी सरकार को 10 महीने हुए हैं, 10 महीने में मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं. महतारी वंदन, राम लाल दर्शन, पीएससी घोटाले की जांच जैसे मोदी के गारंटी पूरे हुए. विकसित छत्तीसगढ़ का "विजन डॉक्यूमेंट" तैयार है. प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का काम कर रहे हैं.

राज्योत्सव में इन गीतों ने खूब बांधा समां

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के शुभारंभ के पूर्व से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हो गया. सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार स्व.लक्ष्मण मस्तुरिहा के गीतों की प्रस्तुति ने खूब समां बांधा. रिखी क्षत्रीय की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य में अलग-अलग महीनों में आयोजित होने वाले तीज-त्यौहार एवं लोकपर्व आधारित कार्यक्रमों की संवाद, गीत एवं नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी. उनकी टीम ने तीजा-पोरा, जंवारा, हरेली, गौरी-गौरा पूजा के साथ ही सुवा नृत्य एवं करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रिखी क्षत्रीय की टीम की सभी प्रस्तुतियों का दर्शकों ने ताली बजाकर सराहा.

ढोला-मारू की प्रस्तुति रही खास

इससे पूर्व रजनी रजक की लोकगाथा पर आधारित ढोला-मारू की प्रस्तुति रेवा-पेरवा जादूगरनी की कहानी को गायन विधा में और महेन्द्र चौहान व उनके साथी द्वारा प्रस्तुत आदिवृंदम एवं चन्द्रभूषण वर्मा की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/diverse-colors-of-art-culture-were-seen-in-the-rajyotsav/article-2752

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.