कोरबा में ट्रक के नीचे लेटकर दिव्यांग युवक ने की आत्महत्या

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दिव्यांग युवक ने चलती ट्रक के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें युवक ट्रक के टायरों के नीचे लेटते हुए साफ नजर आ रहा है। हादसे के बाद युवक कुछ देर तक सड़क पर तड़पता रहा और फिर उसकी मौत हो गई।

ट्रक के 12 पहिए सीने से गुजरे, मौके पर दर्दनाक मौत

घटना बालको थाना क्षेत्र की है, जहां परसा भाटा बस्ती निवासी कन्हैया देवांगन नामक युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, कन्हैया एके सिन्हा नामक निजी कंपनी में हेल्पर सुपरवाइज़र के तौर पर काम करता था। 18 जून की सुबह वह रोज की तरह वॉक पर निकला, लेकिन कुछ ही देर में उसका शव सड़क पर मिला।

सीसीटीवी ने खोली सुसाइड की सच्चाई

पहले परिजनों को लगा कि यह एक हादसा है, लेकिन जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो चौंकाने वाला सच सामने आया। वीडियो में युवक खुद ट्रक के सामने आकर टायरों के ठीक नीचे लेटता दिखा। उसके बाद ट्रक के 12 पहिए उसके सीने के ऊपर से गुजरते हैं।

हादसे के बाद तड़पता रहा युवक, किसी ने नहीं की मदद

वीडियो में देखा गया कि ट्रक गुजरने के बाद भी युवक कुछ देर तक सड़क पर तड़पता रहा, इस दौरान कई बाइक और साइकिल सवार वहां से गुजरे लेकिन किसी ने रुककर मदद नहीं की। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।

दिव्यांगता से था परेशान, आत्महत्या की आशंका

कन्हैया चलने-फिरने में असमर्थ था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में बताया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि उसने इसी कारण आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में ट्रक के नीचे लेटकर दिव्यांग युवक ने की आत्महत्या

Korba, CG

ट्रक के 12 पहिए सीने से गुजरे, मौके पर दर्दनाक मौत

घटना बालको थाना क्षेत्र की है, जहां परसा भाटा बस्ती निवासी कन्हैया देवांगन नामक युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, कन्हैया एके सिन्हा नामक निजी कंपनी में हेल्पर सुपरवाइज़र के तौर पर काम करता था। 18 जून की सुबह वह रोज की तरह वॉक पर निकला, लेकिन कुछ ही देर में उसका शव सड़क पर मिला।

सीसीटीवी ने खोली सुसाइड की सच्चाई

पहले परिजनों को लगा कि यह एक हादसा है, लेकिन जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो चौंकाने वाला सच सामने आया। वीडियो में युवक खुद ट्रक के सामने आकर टायरों के ठीक नीचे लेटता दिखा। उसके बाद ट्रक के 12 पहिए उसके सीने के ऊपर से गुजरते हैं।

हादसे के बाद तड़पता रहा युवक, किसी ने नहीं की मदद

वीडियो में देखा गया कि ट्रक गुजरने के बाद भी युवक कुछ देर तक सड़क पर तड़पता रहा, इस दौरान कई बाइक और साइकिल सवार वहां से गुजरे लेकिन किसी ने रुककर मदद नहीं की। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।

दिव्यांगता से था परेशान, आत्महत्या की आशंका

कन्हैया चलने-फिरने में असमर्थ था और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में बताया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि उसने इसी कारण आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/divyang-youth-committed-suicide-by-lying-under-a-truck-in/article-24909

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.