सूरजपुर में डबल मर्डर से मचा बवाल, भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग, भागते दिखे SDM

CG

सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या की वारदात से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किए गए हैं.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कांस्टेबल के बेटी और पत्नी की हत्या की घटना को लेकर बवाल मच गया है. नाराज भीड़ ने आदतन आरोपी कांग्रेस नेता कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया है. भीड़ ने एसडीएम को भी पीटा, जिसके बाद मौके से जान बचाकर एसडीएम और उनके सुरक्षाकर्मी भाग निकले.

बता दें कि सूरजपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. आरोपी कुलदीप साहू ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद लाश को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था.

शव अर्धनग्न हालत में मिले हैं. घटना के बाद आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने गाड़ी से भाग रहे आरोपी का पीछा किया. बताया जा रहा है तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की बावजूद इसके आरोपी भागने में सफल हो गया.

 घटना से गुस्साए शहरवासियों ने शहर बंद कर दिया और आरोपी कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी. आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया. आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. हालांकि घटना से पहले ही आरोपी के घरवाले कहीं चले गए थे.

जान बचाकर भागते दिखे एसडीएम

गुस्साई भीड़ ने मौके पर मौजूद SDM से भी मारपीट की कोशिश की .भीड़ को उग्र होता देख एसडीएम भाग निकले.लोगों ने सूरजपुर थाने का घेराव किया. तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

सूरजपुर छावनी में तब्दील 

घटना को लेकर शहर में बढ़ता तनाव देख भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पूरा सूरजपुर छावनी में तब्दील हो गया है.घटना के बाद तनाव को देखते हुए कई दूसरे जिलों से पुलिस बल के जवानों को सूरजपुर बुलाया गया है.MUU

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2024 By दैनिक जागरण

सूरजपुर में डबल मर्डर से मचा बवाल, भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग, भागते दिखे SDM

CG

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कांस्टेबल के बेटी और पत्नी की हत्या की घटना को लेकर बवाल मच गया है. नाराज भीड़ ने आदतन आरोपी कांग्रेस नेता कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया है. भीड़ ने एसडीएम को भी पीटा, जिसके बाद मौके से जान बचाकर एसडीएम और उनके सुरक्षाकर्मी भाग निकले.

बता दें कि सूरजपुर जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. आरोपी कुलदीप साहू ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद लाश को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया था.

शव अर्धनग्न हालत में मिले हैं. घटना के बाद आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने गाड़ी से भाग रहे आरोपी का पीछा किया. बताया जा रहा है तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की बावजूद इसके आरोपी भागने में सफल हो गया.

 घटना से गुस्साए शहरवासियों ने शहर बंद कर दिया और आरोपी कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी. आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया. आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया. हालांकि घटना से पहले ही आरोपी के घरवाले कहीं चले गए थे.

जान बचाकर भागते दिखे एसडीएम

गुस्साई भीड़ ने मौके पर मौजूद SDM से भी मारपीट की कोशिश की .भीड़ को उग्र होता देख एसडीएम भाग निकले.लोगों ने सूरजपुर थाने का घेराव किया. तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

सूरजपुर छावनी में तब्दील 

घटना को लेकर शहर में बढ़ता तनाव देख भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है. पूरा सूरजपुर छावनी में तब्दील हो गया है.घटना के बाद तनाव को देखते हुए कई दूसरे जिलों से पुलिस बल के जवानों को सूरजपुर बुलाया गया है.MUU

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/double-murder-creates-ruckus-in-surajpur-mob-sets-fire-to/article-1284

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.