रायपुर की डॉ. अंजली बनीं मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025, अब मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच पर करेंगी प्रतिनिधित्व

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की डॉ. अंजली पवार ने राज्य का नाम रोशन करते हुए मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 का खिताब अपने नाम किया है। अब वे मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता आगामी महीनों में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर की प्रतिनिधियों के बीच मुकाबला होगा।

डेंटिस्ट, मेडिटेशन टीचर और अब ब्यूटी क्वीन

डॉ. अंजली पवार न केवल एक प्रशिक्षित डेंटल सर्जन हैं, बल्कि वे आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन से जुड़ी एक मेडिटेशन टीचर भी हैं। मूलतः मध्यप्रदेश के वारासिवनी में जन्मी अंजली वर्तमान में रायपुर में रहती हैं। उन्होंने ढाई साल पहले रायपुर निवासी प्रसून बोपचे से विवाह किया था। 29 वर्षीय अंजली अपने बहुआयामी व्यक्तित्व और सामाजिक जागरूकता के लिए जानी जाती हैं।

झारखंड में हुआ था ग्रैंड फिनाले

मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 का स्टेट लेवल ग्रैंड फिनाले 2 मई को झारखंड में आयोजित किया गया था। इसमें विभिन्न राज्यों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने अंजली की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक दृष्टिकोण को देखते हुए उन्हें विजेता घोषित किया।

मेंटल हेल्थ को बना रहीं अभियान का केंद्र

डॉ. अंजली का प्रमुख फोकस मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य पर है। वे इस विषय पर स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने, समाज में खुले तौर पर संवाद को बढ़ावा देने और सुलभ चिकित्सा सुविधा के लिए संगठनों के साथ कार्य करने की योजना बना रही हैं। उनका कहना है, “मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता और संवेदनशीलता दोनों की जरूरत है।”

थाईलैंड में होगा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर डॉ. अंजली को नवंबर 2025 में थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव मिलेगा। अंजली का आत्मविश्वास, सामाजिक दृष्टिकोण और विविधता भरा अनुभव उन्हें इस मंच पर विशेष बनाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर की डॉ. अंजली बनीं मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025, अब मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच पर करेंगी प्रतिनिधित्व

Raipur, CG

डेंटिस्ट, मेडिटेशन टीचर और अब ब्यूटी क्वीन

डॉ. अंजली पवार न केवल एक प्रशिक्षित डेंटल सर्जन हैं, बल्कि वे आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन से जुड़ी एक मेडिटेशन टीचर भी हैं। मूलतः मध्यप्रदेश के वारासिवनी में जन्मी अंजली वर्तमान में रायपुर में रहती हैं। उन्होंने ढाई साल पहले रायपुर निवासी प्रसून बोपचे से विवाह किया था। 29 वर्षीय अंजली अपने बहुआयामी व्यक्तित्व और सामाजिक जागरूकता के लिए जानी जाती हैं।

झारखंड में हुआ था ग्रैंड फिनाले

मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 का स्टेट लेवल ग्रैंड फिनाले 2 मई को झारखंड में आयोजित किया गया था। इसमें विभिन्न राज्यों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने अंजली की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक दृष्टिकोण को देखते हुए उन्हें विजेता घोषित किया।

मेंटल हेल्थ को बना रहीं अभियान का केंद्र

डॉ. अंजली का प्रमुख फोकस मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य पर है। वे इस विषय पर स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने, समाज में खुले तौर पर संवाद को बढ़ावा देने और सुलभ चिकित्सा सुविधा के लिए संगठनों के साथ कार्य करने की योजना बना रही हैं। उनका कहना है, “मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता और संवेदनशीलता दोनों की जरूरत है।”

थाईलैंड में होगा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर डॉ. अंजली को नवंबर 2025 में थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव मिलेगा। अंजली का आत्मविश्वास, सामाजिक दृष्टिकोण और विविधता भरा अनुभव उन्हें इस मंच पर विशेष बनाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dr-anjali-of-raipur-miss-universe-chhattisgarh-2025-will-now/article-23547

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.