DRG जवान की पत्नी ने पति से अफेयर के शक में छात्रा को मरवाया, एक साल बाद खुला मामला

दंतेवाड़ा (छ.ग.)

By Rohit.P
On

दंतेवाड़ा में DRG जवान की पत्नी ने पति के अफेयर के शक में कॉलेज छात्रा की हत्या करवा दी। पुलिस ने कंकाल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कॉलेज की एक छात्रा की हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआत में ये मामला गुमशुदगी समझा जा रहा था, लेकिन लगभग एक साल बाद पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आए, वो सबको आश्चर्यचकित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, DRG जवान की पत्नी ने अपने पति के कथित अफेयर के शक में 22 साल की छात्रा की सुपारी देकर हत्या करवा दी। आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदार को 50 हजार रुपए देकर इस साजिश को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी सौतेली बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा के तोयलंका गांव में रहने वाला DRG जवान पांडू करटम अपनी पहली पत्नी को खो चुका था और फिर उसने कमली करटम से दूसरी शादी की थी। कहा जा रहा है कि कमली को लंबे समय से शक था कि उसके पति के कॉलेज की छात्रा रामदई कश्यप से संबंध हैं। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता था। जून 2024 में रामदई अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला और मामला ठंडा पड़ गया। लेकिन बाद में जब जांच दोबारा शुरू हुई, तो पुलिस ने कॉल डिटेल्स, गांव वालों से पूछताछ और परिवार से जुड़े लोगों के बयान जुटाए। इसी दौरान मामला पूरी तरह पलट गया।

शुरुआती जांच में पता चला कि कमली करटम अपने पति और छात्रा की नजदीकियों से नाराज थी। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सवाल किए तो उसने कई महत्वपूर्ण बातें कबूल कर लीं। अधिकारियों के अनुसार, कमली ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर रामदई की हत्या का आदेश दिया था। हत्या के समय पांडू करटम गांव में बीज त्यौहार में शामिल था। इसी दौरान कमली ने अपनी सौतेली बेटी लक्ष्मी को दंतेवाड़ा भेजा। रात के समय फोन पर छात्रा की मौजूदगी की जानकारी ली गई और फिर आरोपी हुंगाराम को पिकअप वाहन से वहां पहुँचाया गया। आरोप है कि उसने घर में घुसकर रामदई का मुंह और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।

हत्या के बाद शव को सफेद प्लास्टिक की बोरी में भरकर पिकअप वाहन से तोयलंका गांव लाया गया। कहा जा रहा है कि घर के पीछे नाले के पास गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दंडाधिकारी, फोरेंसिक टीम और गवाहों की मौजूदगी में वहां खुदाई करवाई। मौके से बोरी में बंद कंकाल बरामद किया गया। अवशेषों को पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में कमली करटम और लक्ष्मी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी हुंगाराम उर्फ बुटू करटम अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग इस वारदात को लेकर हैरान हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By Rohit.P

DRG जवान की पत्नी ने पति से अफेयर के शक में छात्रा को मरवाया, एक साल बाद खुला मामला

दंतेवाड़ा (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कॉलेज की एक छात्रा की हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआत में ये मामला गुमशुदगी समझा जा रहा था, लेकिन लगभग एक साल बाद पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आए, वो सबको आश्चर्यचकित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, DRG जवान की पत्नी ने अपने पति के कथित अफेयर के शक में 22 साल की छात्रा की सुपारी देकर हत्या करवा दी। आरोप है कि उसने अपने रिश्तेदार को 50 हजार रुपए देकर इस साजिश को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी सौतेली बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा के तोयलंका गांव में रहने वाला DRG जवान पांडू करटम अपनी पहली पत्नी को खो चुका था और फिर उसने कमली करटम से दूसरी शादी की थी। कहा जा रहा है कि कमली को लंबे समय से शक था कि उसके पति के कॉलेज की छात्रा रामदई कश्यप से संबंध हैं। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता था। जून 2024 में रामदई अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला और मामला ठंडा पड़ गया। लेकिन बाद में जब जांच दोबारा शुरू हुई, तो पुलिस ने कॉल डिटेल्स, गांव वालों से पूछताछ और परिवार से जुड़े लोगों के बयान जुटाए। इसी दौरान मामला पूरी तरह पलट गया।

शुरुआती जांच में पता चला कि कमली करटम अपने पति और छात्रा की नजदीकियों से नाराज थी। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सवाल किए तो उसने कई महत्वपूर्ण बातें कबूल कर लीं। अधिकारियों के अनुसार, कमली ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर रामदई की हत्या का आदेश दिया था। हत्या के समय पांडू करटम गांव में बीज त्यौहार में शामिल था। इसी दौरान कमली ने अपनी सौतेली बेटी लक्ष्मी को दंतेवाड़ा भेजा। रात के समय फोन पर छात्रा की मौजूदगी की जानकारी ली गई और फिर आरोपी हुंगाराम को पिकअप वाहन से वहां पहुँचाया गया। आरोप है कि उसने घर में घुसकर रामदई का मुंह और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।

हत्या के बाद शव को सफेद प्लास्टिक की बोरी में भरकर पिकअप वाहन से तोयलंका गांव लाया गया। कहा जा रहा है कि घर के पीछे नाले के पास गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दंडाधिकारी, फोरेंसिक टीम और गवाहों की मौजूदगी में वहां खुदाई करवाई। मौके से बोरी में बंद कंकाल बरामद किया गया। अवशेषों को पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में कमली करटम और लक्ष्मी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी हुंगाराम उर्फ बुटू करटम अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोग इस वारदात को लेकर हैरान हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/drg-jawans-wife-killed-student-on-suspicion-of-having-an/article-53953

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.