बिलासपुर में राखड़ लोडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा: ट्रेलर में दबकर चालक की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

Bilaspur,C.G

बिलासपुर के सीपत स्थित एनटीपीसी (NTPC) राखड़ डैम में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां राखड़ लोडिंग के दौरान ट्रेलर चालक रामखिलावन महिलांगे राख में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का खुलासा तब हुआ जब 24 घंटे तक उसकी तलाश के बाद ट्रेलर की ट्रॉली से शव बरामद किया गया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

कैसे हुआ हादसा?

ग्राम घुठेली निवासी रामखिलावन ट्रेलर ड्राइवर था। सोमवार को वह राखड़ लोड कराने NTPC डैम पहुंचा। बताया गया कि वह ट्रॉली पर चढ़कर कैप कवर निकाल रहा था। इसी दौरान चेन माउंटेन ऑपरेटर ने बिना देखे ही ट्रॉली में राख लोड करना शुरू कर दिया। ट्रॉली में भारी राख के दबाव में रामखिलावन वहीं दब गया। किसी को इस बात का पता नहीं चला कि वह ट्रॉली के भीतर है।

24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों का हंगामा

रामखिलावन के घर न लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने राखड़ डैम जाकर जांच की तो संदेह के आधार पर एक ट्रेलर की ट्रॉली खाली करवाई गई। जैसे ही ट्रॉली से राख निकाली गई, अंदर से चालक का शव बरामद हुआ।

शव मिलने पर परिजन भड़क उठे और शव उठाने से इनकार कर दिया। उन्होंने हादसे के लिए कंपनी और ऑपरेटर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा और सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में राखड़ लोडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा: ट्रेलर में दबकर चालक की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

Bilaspur,C.G

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

कैसे हुआ हादसा?

ग्राम घुठेली निवासी रामखिलावन ट्रेलर ड्राइवर था। सोमवार को वह राखड़ लोड कराने NTPC डैम पहुंचा। बताया गया कि वह ट्रॉली पर चढ़कर कैप कवर निकाल रहा था। इसी दौरान चेन माउंटेन ऑपरेटर ने बिना देखे ही ट्रॉली में राख लोड करना शुरू कर दिया। ट्रॉली में भारी राख के दबाव में रामखिलावन वहीं दब गया। किसी को इस बात का पता नहीं चला कि वह ट्रॉली के भीतर है।

24 घंटे बाद मिला शव, परिजनों का हंगामा

रामखिलावन के घर न लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने राखड़ डैम जाकर जांच की तो संदेह के आधार पर एक ट्रेलर की ट्रॉली खाली करवाई गई। जैसे ही ट्रॉली से राख निकाली गई, अंदर से चालक का शव बरामद हुआ।

शव मिलने पर परिजन भड़क उठे और शव उठाने से इनकार कर दिया। उन्होंने हादसे के लिए कंपनी और ऑपरेटर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा और सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/driver-died-after-24-hours-after-24-hours/article-27935

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.