- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बेमेतरा में ई-रिक्शा चालकों की दुश्वारी: स्थायी स्टैंड की मांग को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे चालक
बेमेतरा में ई-रिक्शा चालकों की दुश्वारी: स्थायी स्टैंड की मांग को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे चालक
Bemetra, cg
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में ई-रिक्शा चालकों को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में किसी भी स्थान पर ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें रोजाना जगह-जगह भटकना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर दर्जनों चालक मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।
रिक्शा चालकों का दर्द: "कहां जाएं, हर जगह से भगा दिया जाता है"
ई-रिक्शा संचालकों ने बताया कि वे कई बार प्रशासन को इस मुद्दे को लेकर आवेदन दे चुके हैं। कुछ स्थानों को स्टैंड के लिए चिन्हित भी किया गया था, लेकिन अब तक किसी भी स्थान को अधिकृत रूप से एलॉट नहीं किया गया है।
चालकों का कहना है कि सरकार ने उन्हें स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सब्सिडी पर ई-रिक्शा तो उपलब्ध कराया, लेकिन उनके संचालन के लिए आधारभूत सुविधाएं अब तक मुहैया नहीं कराई गईं।
"पहले हमें प्रताप चौक के पास अस्थायी तौर पर खड़ा होने की जगह मिलती थी, लेकिन अब वहां से भी हटा दिया गया है। हम जहां भी खड़े होते हैं, वहां से पुलिस या अन्य लोग भगा देते हैं। अब हम जाएं तो जाएं कहां?" – एक चालक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा।
प्रशासन ने दिया समाधान का भरोसा
ई-रिक्शा चालकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी नगर स्तरीय बैठक में इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और जल्द ही स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
स्थायी रिक्शा स्टैंड बना तो सुधरेगी व्यवस्था
ई-रिक्शा चालकों का मानना है कि यदि शहर में व्यवस्थित तरीके से रिक्शा स्टैंड निर्धारित कर दिए जाएं, तो न केवल उनकी आजीविका सुरक्षित होगी, बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए