बिलासपुर में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा: पंजाब बॉर्डर से जुड़ा मेन सप्लायर गिरफ्तार

बिलासपुर (छ.ग.)

On

बिलासपुर ड्रग्स केस में नया मोड़: पंजाब सीमा से संचालित सप्लाई चेन का पर्दाफाश, ड्रोन के जरिए पहुंच रही थी हेरोइन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 34 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को भारत-पाक सीमा से महज 200 मीटर दूर स्थित गांव से पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीली खेप पहुंचाई जाती थी, जिसे बाद में अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता था।

पुलिस के मुताबिक, इसी नेटवर्क के जरिए हेरोइन बिलासपुर तक पहुंच रही थी। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस पूछताछ से ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

पहले भी तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

1 फरवरी को चकरभाठा थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हेरोइन दूसरे राज्य से मंगवाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेची जा रही थी।

पंजाब कनेक्शन से खुली परतें

तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची और मुख्य सप्लायर को धर दबोचा। आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

त्योहार से पहले बढ़ाई गई सतर्कता

होली को देखते हुए पुलिस ने ‘सूखे नशे’ यानी हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। आशंका है कि त्योहार से पहले बड़ी खेप खपाने की कोशिश हो सकती है। पुलिस बाहरी राज्यों से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/drugs-network-exposed-in-bilaspur-main-supplier-connected-to-punjab/article-46240

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.