शराब में धुत शिक्षक पहुंच गया स्कूल, शिक्षा विभाग ने तुरंत ले लिया ये बड़ा एक्शन

Mannedragad, CG

शराबी शिक्षक का ताजा मामला मनेंद्रगढ़ से सामने आया है. यहां सरकारी स्कूल का शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा, तो शिक्षा विभाग ने तुरंत शिक्षक पर गाज गिरा दिया. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

छत्तीसगढ़  के मनेंद्रगढ़  से शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे गिरने और उठने में असमर्थ एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया  पर वायरल हो गया. मामला मनेंद्रगढ़ विकासखंड के प्राथमिक शाला चनवारीडांड़ में कार्यरत सहायक शिक्षक (एलबी) अरविंद कुमार एक्का का है. घटना के बाद शिक्षा विभाग

ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया. शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में शिक्षक अरविंद कुमार एक्का केल्हारी बाजार में शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आए. 

गिरते-पड़ते स्कूल पहुंचे शिक्षक

ज्यादा शराब के सेवन के कारण शिक्षक जमीन पर गिर गए और बार-बार कोशिश करने के बाद भी उठ नहीं सके. अंत में वह सड़क किनारे ही लेट गए. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की. जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया और उन्हें भरतपुर के बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है.

शिक्षा विभाग ने दी कड़ी चेतावनी

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और अन्य शिक्षकों को भी अनुशासन बनाए रखने की चेतावनी दी है. इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जनता में दिखा आक्रोश

इस घटना से क्षेत्र में नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक शिक्षक, जो बच्चों का मार्गदर्शक होता है. इस तरह का आचरण शर्मनाक है. लोगों ने प्रशासन से कठोर कदम उठाने की मांग की है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Dec 2024 By दैनिक जागरण

शराब में धुत शिक्षक पहुंच गया स्कूल, शिक्षा विभाग ने तुरंत ले लिया ये बड़ा एक्शन

Mannedragad, CG

छत्तीसगढ़  के मनेंद्रगढ़  से शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे गिरने और उठने में असमर्थ एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया  पर वायरल हो गया. मामला मनेंद्रगढ़ विकासखंड के प्राथमिक शाला चनवारीडांड़ में कार्यरत सहायक शिक्षक (एलबी) अरविंद कुमार एक्का का है. घटना के बाद शिक्षा विभाग

ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया. शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में शिक्षक अरविंद कुमार एक्का केल्हारी बाजार में शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आए. 

गिरते-पड़ते स्कूल पहुंचे शिक्षक

ज्यादा शराब के सेवन के कारण शिक्षक जमीन पर गिर गए और बार-बार कोशिश करने के बाद भी उठ नहीं सके. अंत में वह सड़क किनारे ही लेट गए. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की. जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया और उन्हें भरतपुर के बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है.

शिक्षा विभाग ने दी कड़ी चेतावनी

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और अन्य शिक्षकों को भी अनुशासन बनाए रखने की चेतावनी दी है. इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

जनता में दिखा आक्रोश

इस घटना से क्षेत्र में नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक शिक्षक, जो बच्चों का मार्गदर्शक होता है. इस तरह का आचरण शर्मनाक है. लोगों ने प्रशासन से कठोर कदम उठाने की मांग की है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/drunken-teacher-arrived-school-education-department-immediately-took-this-big/article-4542

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.