तेज रफ्तार और लापरवाही का दोहरा कहर: दो की मौत, कई घायल

खैरागढ़। CG

जिले में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार चल रहे पुलिस जागरूकता अभियानों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं घटने की बजाय और भयावह होती जा रही हैं। शुक्रवार को खैरागढ़ जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों ने फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि यातायात नियमों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है। एक हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया।

छिंदारी डेम के पास माजदा खाई में गिरी, 2 की मौत, 8 घायल

पहली दर्दनाक घटना छुईखदान थाना क्षेत्र के छिंदारी डेम के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद माजदा वाहन से वापस लौट रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया।

छुईखदान थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे ने बताया कि हादसे की प्राथमिक जांच की जा रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन की तकनीकी खराबी से यह हादसा हुआ या मानवीय लापरवाही इसका कारण रही।

बाइक को बचाने में पलटी कार, चालक सुरक्षित

दूसरी घटना गंडई के पास स्थित शांति राइस मिल के समीप हुई। जानकारी के मुताबिक, CG 07 CE 7810 नंबर की कार धमधा की ओर से गंडई की तरफ आ रही थी। तभी सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया। टक्कर से बचने की कोशिश में चालक ने अचानक हैंडब्रेक लगाया, जिससे कार असंतुलित होकर घुम गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि घटना ने यह जरूर साबित कर दिया कि सड़क पर पलभर की चूक जानलेवा बन सकती है।

प्रशासन की अपील: रफ्तार पर लगाम, सतर्कता ज़रूरी

इन दोनों हादसों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत हमेशा आम लोगों की जान से ही चुकानी होगी? प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और सतर्कता बरतें। जीवन अनमोल है, और थोड़ी सी सावधानी कई परिवारों को दुख से बचा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 May 2025 By दैनिक जागरण

तेज रफ्तार और लापरवाही का दोहरा कहर: दो की मौत, कई घायल

खैरागढ़। CG

छिंदारी डेम के पास माजदा खाई में गिरी, 2 की मौत, 8 घायल

पहली दर्दनाक घटना छुईखदान थाना क्षेत्र के छिंदारी डेम के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद माजदा वाहन से वापस लौट रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया।

छुईखदान थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे ने बताया कि हादसे की प्राथमिक जांच की जा रही है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन की तकनीकी खराबी से यह हादसा हुआ या मानवीय लापरवाही इसका कारण रही।

बाइक को बचाने में पलटी कार, चालक सुरक्षित

दूसरी घटना गंडई के पास स्थित शांति राइस मिल के समीप हुई। जानकारी के मुताबिक, CG 07 CE 7810 नंबर की कार धमधा की ओर से गंडई की तरफ आ रही थी। तभी सामने से अचानक एक बाइक सवार आ गया। टक्कर से बचने की कोशिश में चालक ने अचानक हैंडब्रेक लगाया, जिससे कार असंतुलित होकर घुम गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कार चालक पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि घटना ने यह जरूर साबित कर दिया कि सड़क पर पलभर की चूक जानलेवा बन सकती है।

प्रशासन की अपील: रफ्तार पर लगाम, सतर्कता ज़रूरी

इन दोनों हादसों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत हमेशा आम लोगों की जान से ही चुकानी होगी? प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और सतर्कता बरतें। जीवन अनमोल है, और थोड़ी सी सावधानी कई परिवारों को दुख से बचा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dual-havoc-of-high-speed-and-negligence-wreaked-havoc/article-22637

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.