- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- सरकारी शिक्षक ने पड़ोसी की कार-बाइक में लगाई आग, दोनों आरोपी गिरफ्तार
सरकारी शिक्षक ने पड़ोसी की कार-बाइक में लगाई आग, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Durg, cg
नंदिनी टाउनशिप में आपसी रंजिश ने एक भयावह रूप ले लिया जब एक सरकारी शिक्षक ने अपने पड़ोसी के घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में आग लगा दी।
यह सनसनीखेज मामला 27 जून की रात का है, जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने अगले दिन नंदिनी थाना में दर्ज कराई थी। इस वारदात में एक बड़ी जनहानि तो टल गई, लेकिन गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजेश कुमार मरकाम, जो खुद भी एक गवर्नमेंट स्कूल में शिक्षक है, अपने साथी उमेश पाटील के साथ मिलकर इस आगजनी की साजिश रची थी। घटना की रात आरोपी अपनी ही बाइक से पेट्रोल निकालकर कैन में भर लाया और उसे पड़ोसी रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा के घर के बाहर खड़ी कार और बाइक पर डालकर आग लगा दी।
पड़ोसियों की सतर्कता से बची जानें
गनीमत यह रही कि आग लगने के तुरंत बाद मोहल्ले के लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे घर के अंदर सो रहे रामेश्वर और उनके परिवार के चार सदस्यों की जान बच गई। हालांकि कार और बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गईं।
पुलिस ने वीडियो और संदेश के आधार पर पकड़े आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को एक वीडियो मिला जिसमें मोहल्ले के लोग आग बुझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ कुछ मोबाइल संदेशों के आधार पर पुलिस ने संदेह के घेरे में आए आरोपी राजेश और उसके साथी उमेश से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।
पूरे परिवार को खत्म करने की थी साजिश
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रामेश्वर से लंबे समय से मनमुटाव और विवाद के चलते नाराज़ थे और इसी कारण उन्होंने पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची। यह केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला नहीं था, बल्कि गंभीर अपराध की मंशा थी।
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
दुर्ग पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 जुलाई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना के बाद से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए