- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- भालुओं के डर से जनप्रतिनिधि सड़कों पर: DFO के रवैये से नाराज पार्षद धरने पर बैठे, कॉल नहीं उठाने पर...
भालुओं के डर से जनप्रतिनिधि सड़कों पर: DFO के रवैये से नाराज पार्षद धरने पर बैठे, कॉल नहीं उठाने पर जताया विरोध
Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur, CG
मनेंद्रगढ़ नगर क्षेत्र में इन दिनों लगातार भालुओं की मौजूदगी से दहशत का माहौल बना हुआ है। रहवासी इलाकों में भालुओं के घूमने की खबरों के बाद भी वन विभाग की निष्क्रियता से नाराज कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने गुरुवार को वन मंडलाधिकारी (DFO) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
पार्षदों का आरोप है कि रात के समय जब लोग भालू को देखकर वन विभाग को कॉल करते हैं, तो कॉल रिसीव तक नहीं किया जाता। इस लापरवाही से लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।
धरना देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, और विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव सहित भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के पार्षद शामिल थे।
DFO से मुलाकात में भी टकराव
जब प्रतिनिधिमंडल DFO से मिलने पहुंचा, तो उन्होंने केवल दो लोगों से मिलने की बात कही। इस पर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने जब कॉल न उठाने की शिकायत की, तो DFO ने कर्मचारी से उन्हें बाहर निकालने को कहा।
इस रवैये से आक्रोशित जनप्रतिनिधि सीधे उनके चेंबर में ही जमीन पर बैठ गए और शांतिपूर्ण विरोध जताया। इसके बाद बाहर आकर उन्होंने नारेबाजी भी की।
इलाके में लगातार दिख रहे भालू
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में बीते कई दिनों से भालू दिन-रात घूमते नजर आ रहे हैं। लोगों को घर से निकलने में डर लग रहा है, वहीं वन विभाग अब तक भालुओं को पकड़ने या उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने में विफल रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर वन विभाग ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को जिला स्तर तक ले जाया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए