- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दो अलग घटनाओं में हंगामा: क्रेन ड्राइवर और ई-रिक्शा ड्राइवर पर हमला...
रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान दो अलग घटनाओं में हंगामा: क्रेन ड्राइवर और ई-रिक्शा ड्राइवर पर हमला, दो गुट भी भिड़े
Raipur, CG
रायपुर में गणेश भगवान की विसर्जन यात्रा के दौरान विवादित घटनाएं सामने आईं। पहले मामले में खारुन नदी के पास विसर्जन कुंड में गणपति की मूर्ति क्रेन से गिर गई।
इससे नाराज गणेश समिति के मेंबर क्रेन ड्राइवर और हेल्पर पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान क्रेन ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्रेन संचालक ने स्पष्ट किया कि ड्राइवर पर शराब पीने का आरोप निराधार है। संचालक ने कहा कि हजारों मूर्तियां विसर्जित की गई थीं, ऐसे में शराब के नशे में यह संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि ड्राइवर पर की गई मारपीट गलत और असंवैधानिक है।
दूसरे मामले में महादेव घाट रोड पर ई-रिक्शा चालक निखिल देवांगन को भी कुछ युवकों ने बेतहाशा पीटा। निखिल के अनुसार, उनका ई-रिक्शा एक झांकी से टकरा गया था, जिसके बाद झांकी में खड़े लड़कों ने अपशब्द कहे और मारपीट शुरू कर दी। निखिल को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस पर FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
तीसरी घटना में DD नगर के गोल चौक पर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस संघर्ष में दोनों पक्षों ने डंडों और घूंसे-लातों से एक-दूसरे पर हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस झगड़े में कई युवक शामिल थे और एक युवक प्रीतम सेन भी घायल हुआ है।
पुलिस ने दोनों घटनाओं पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए