गरियाबंद में राशन वितरण के दौरान भगदड़, महिलाएं-बच्चे गिरे: मशीन खराब, दरवाजा तोड़कर घुसी भीड़

Gariyaband, cg

गरियाबंद जिले के वार्ड क्रमांक 3 स्थित राशन दुकान में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन महीने का राशन एक साथ लेने के लिए जमा हुई भीड़ ने दरवाजा तोड़कर भीतर घुसने की कोशिश की।

नतीजतन भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे जमीन पर गिर पड़े और कई लोगों को चोटें भी आईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

तकनीकी गड़बड़ी बनी अव्यवस्था की वजह
प्रदेश सरकार की "चावल उत्सव" योजना के अंतर्गत बारिश पूर्व तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है। लेकिन रविवार को वितरण के लिए लगाए गए नई मशीन प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया। राशन वितरण प्रणाली में बार-बार ओटीपी फेल, फिंगरप्रिंट न होने और सर्वर डाउन की समस्या सामने आई।

सेल्समैन रमेश निर्मलकर के मुताबिक, एक हितग्राही को राशन देने में आधे घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। दिनभर में सिर्फ 20-22 कार्डधारियों को ही राशन मिल पा रहा है।

8 दिन से राशन की लाइन में लगे लोग हुए बेकाबू
उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले 7-8 दिनों से रोज राशन की लाइन में लग रहे हैं, लेकिन मशीन खराबी और भीड़ के कारण राशन नहीं मिल पा रहा। कुछ लोगों का धैर्य टूट गया और उन्होंने नाराज होकर दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई।

महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे गिरकर घायल
भीड़ के धक्कामुक्की में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाइश देकर शांत किया।

लोगों ने उठाई मांग: व्यवस्था सुधारी जाए
स्थानीय नागरिक उमेश कुमार भावे और राधा बाई सहित कई हितग्राहियों ने मांग की कि:

दुकान सुबह 10 बजे के बजाय 7 बजे खोली जाए

सेल्समैन की संख्या बढ़ाई जाए

सप्ताह भर दुकान खोली जाए या दिन तय कर वितरण किया जाए

तकनीकी सिस्टम को सुधारा जाए

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गरियाबंद में राशन वितरण के दौरान भगदड़, महिलाएं-बच्चे गिरे: मशीन खराब, दरवाजा तोड़कर घुसी भीड़

Gariyaband, cg

नतीजतन भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे जमीन पर गिर पड़े और कई लोगों को चोटें भी आईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।

तकनीकी गड़बड़ी बनी अव्यवस्था की वजह
प्रदेश सरकार की "चावल उत्सव" योजना के अंतर्गत बारिश पूर्व तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है। लेकिन रविवार को वितरण के लिए लगाए गए नई मशीन प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया। राशन वितरण प्रणाली में बार-बार ओटीपी फेल, फिंगरप्रिंट न होने और सर्वर डाउन की समस्या सामने आई।

सेल्समैन रमेश निर्मलकर के मुताबिक, एक हितग्राही को राशन देने में आधे घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। दिनभर में सिर्फ 20-22 कार्डधारियों को ही राशन मिल पा रहा है।

8 दिन से राशन की लाइन में लगे लोग हुए बेकाबू
उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले 7-8 दिनों से रोज राशन की लाइन में लग रहे हैं, लेकिन मशीन खराबी और भीड़ के कारण राशन नहीं मिल पा रहा। कुछ लोगों का धैर्य टूट गया और उन्होंने नाराज होकर दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई।

महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे गिरकर घायल
भीड़ के धक्कामुक्की में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को समझाइश देकर शांत किया।

लोगों ने उठाई मांग: व्यवस्था सुधारी जाए
स्थानीय नागरिक उमेश कुमार भावे और राधा बाई सहित कई हितग्राहियों ने मांग की कि:

दुकान सुबह 10 बजे के बजाय 7 बजे खोली जाए

सेल्समैन की संख्या बढ़ाई जाए

सप्ताह भर दुकान खोली जाए या दिन तय कर वितरण किया जाए

तकनीकी सिस्टम को सुधारा जाए

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/during-ration-distribution-in-gariaband-stampede-women-and-children-fell/article-25267

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.