प्रचार के दौरान उम्मीदवार की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबियत, दो बार जीत चुके थे चुनाव

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चुनाव प्रचार के दौरान एक सरपंच उम्मीदवार की मौत हो गई। उम्मीदवार की मौत के बाद ग्राम पंचायत में मातम पसर गया है। सरपंच उम्मीदवार बुधवार सिंह शनिवार को घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चुनाव प्रचार के दौरान एक उम्मीदवार की मौत हो गई। जिले के ग्राम पंचायत धतूरा से सरपंच प्रत्याशी बुधवार सिंह की शनिवार को अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रचार के दौरान अचानक उनकी बीपी बढ़ गई। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें जिले के मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया हालांकि इलाज के कुछ घंटों बाद ही मौत हो गई। सरपंच उम्मीदवार के निधन के बाद ग्राम पंचायत में शोक की लहर है।

बुधवार सिंह तीसरी बार सरपंची के मैदान पर था। इससे पहले वह चुनाव जीत चुके थे। नामांकन दाखिल करने के बाद वह घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। जिस वक्त घटना हुई उस समय सरपंच बुधवार सिंह हरदीबाजार थाना क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। बुधवार सिंह लंबे समय से गांव की राजनीति में सक्रिय हैं।

पत्नी भी रह चुकी हैं सरपंच

बुधवार सिंह दो बार सरपंच रह चुके हैं। इससे पहले 2005 में उनकी पत्नी भी सरपंच रह चुकी थीं। उनका सरपंच के रूप में पहला कार्यकाल ग्राम पंचायत जोरहाडबरी में 2010 से 2015 तक रहा। 2015 से 2020 तक धतूरा ग्राम पंचायत से चुनाव जीते। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सिंह की इमेज अच्छी थी। वह मिलनसार नेता के रूप के जाने- जाते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के लिए वह समर्पित नेता थे।

गांव में शोक की लहर

बुधवार सिंह के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक भाई हैं, जो इस अचानक हुई घटना से बेहद दुखी हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंचायत चुनाव के रिजल्ट तीन चरणों में घोषित किए जाएंगे। वहीं, नगरीय निकाय चुनाव एक फेज में आयोजित होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2025 By दैनिक जागरण

प्रचार के दौरान उम्मीदवार की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबियत, दो बार जीत चुके थे चुनाव

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चुनाव प्रचार के दौरान एक उम्मीदवार की मौत हो गई। जिले के ग्राम पंचायत धतूरा से सरपंच प्रत्याशी बुधवार सिंह की शनिवार को अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रचार के दौरान अचानक उनकी बीपी बढ़ गई। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें जिले के मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया हालांकि इलाज के कुछ घंटों बाद ही मौत हो गई। सरपंच उम्मीदवार के निधन के बाद ग्राम पंचायत में शोक की लहर है।

बुधवार सिंह तीसरी बार सरपंची के मैदान पर था। इससे पहले वह चुनाव जीत चुके थे। नामांकन दाखिल करने के बाद वह घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। जिस वक्त घटना हुई उस समय सरपंच बुधवार सिंह हरदीबाजार थाना क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। बुधवार सिंह लंबे समय से गांव की राजनीति में सक्रिय हैं।

पत्नी भी रह चुकी हैं सरपंच

बुधवार सिंह दो बार सरपंच रह चुके हैं। इससे पहले 2005 में उनकी पत्नी भी सरपंच रह चुकी थीं। उनका सरपंच के रूप में पहला कार्यकाल ग्राम पंचायत जोरहाडबरी में 2010 से 2015 तक रहा। 2015 से 2020 तक धतूरा ग्राम पंचायत से चुनाव जीते। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सिंह की इमेज अच्छी थी। वह मिलनसार नेता के रूप के जाने- जाते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के लिए वह समर्पित नेता थे।

गांव में शोक की लहर

बुधवार सिंह के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक भाई हैं, जो इस अचानक हुई घटना से बेहद दुखी हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंचायत चुनाव के रिजल्ट तीन चरणों में घोषित किए जाएंगे। वहीं, नगरीय निकाय चुनाव एक फेज में आयोजित होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/during-the-campaign-the-death-of-the-candidate-suddenly-deteriorated/article-9837

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.