गरियाबंद में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान वनकर्मियों पर हमला: डिप्टी रेंजर समेत 5 कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा

Gariyaband, cg

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। गुरुवार सुबह परसूली रेंज के अंतर्गत सोहागपुर बिट में पहुंचे डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा सहित पांच वनकर्मियों पर अतिक्रमण के आरोपी और उसके परिजनों ने डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपियों ने वनकर्मियों को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान डिप्टी रेंजर के मोबाइल से घटना का वीडियो डिलीट कर दिया।

जंगल में चल रही थी जेसीबी, वन भूमि पर कर रहा था कब्जा

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी आशाराम ध्रुव जंगल में जेसीबी मशीन की मदद से वन भूमि पर पेड़ हटाकर अतिक्रमण कर रहा था। वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली, तो टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। आरोप है कि आशाराम ने तत्काल अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया और महिलाओं को आगे कर वन अमले पर हमला करवा दिया।

बचाव में बनाया गया वीडियो भी डिलीट

हमले के दौरान डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा ने स्थिति का वीडियो रिकॉर्ड किया था, लेकिन आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और रीसायकल बिन से भी फुटेज डिलीट कर दिया। मारपीट में 2 डिप्टी रेंजर और अन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आईं हैं।

वनकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हमले में डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा और अर्जुन यादव के घुटनों और कलाइयों में गहरी चोट आई है। अन्य वनकर्मियों के हाथ-पैर में भी गंभीर घाव हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया हिरासत में

कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सभी आरोपी ग्राम हरदी के निवासी हैं:

  • आशाराम ध्रुव (55)

  • झमेश्वर ध्रुव (29)

  • थानेश्वर ध्रुव (20)

  • रोहित ध्रुव (35)

  • सीता ध्रुव (25)

इनमें से दो आरोपी पूर्व में भी आपराधिक प्रवृत्ति के रहे हैं।

रेंजर बोले – घटना की आशंका नहीं थी

रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया कि उन्हें अतिक्रमण की सूचना तो थी, लेकिन इस तरह के हमले की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। घटना के बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुबह 5 बजे बंधक बनाए गए कर्मचारियों को छुड़ाया।

हमले के पीछे संगठित साजिश की आशंका

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, अपहरण, शासकीय कार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और हमले के पीछे किसी संगठित साजिश की भी जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गरियाबंद में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान वनकर्मियों पर हमला: डिप्टी रेंजर समेत 5 कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा

Gariyaband, cg

जंगल में चल रही थी जेसीबी, वन भूमि पर कर रहा था कब्जा

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी आशाराम ध्रुव जंगल में जेसीबी मशीन की मदद से वन भूमि पर पेड़ हटाकर अतिक्रमण कर रहा था। वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली, तो टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। आरोप है कि आशाराम ने तत्काल अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया और महिलाओं को आगे कर वन अमले पर हमला करवा दिया।

बचाव में बनाया गया वीडियो भी डिलीट

हमले के दौरान डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा ने स्थिति का वीडियो रिकॉर्ड किया था, लेकिन आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और रीसायकल बिन से भी फुटेज डिलीट कर दिया। मारपीट में 2 डिप्टी रेंजर और अन्य कर्मियों को गंभीर चोटें आईं हैं।

वनकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हमले में डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा और अर्जुन यादव के घुटनों और कलाइयों में गहरी चोट आई है। अन्य वनकर्मियों के हाथ-पैर में भी गंभीर घाव हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया हिरासत में

कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सभी आरोपी ग्राम हरदी के निवासी हैं:

  • आशाराम ध्रुव (55)

  • झमेश्वर ध्रुव (29)

  • थानेश्वर ध्रुव (20)

  • रोहित ध्रुव (35)

  • सीता ध्रुव (25)

इनमें से दो आरोपी पूर्व में भी आपराधिक प्रवृत्ति के रहे हैं।

रेंजर बोले – घटना की आशंका नहीं थी

रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया कि उन्हें अतिक्रमण की सूचना तो थी, लेकिन इस तरह के हमले की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। घटना के बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुबह 5 बजे बंधक बनाए गए कर्मचारियों को छुड़ाया।

हमले के पीछे संगठित साजिश की आशंका

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, अपहरण, शासकीय कार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और हमले के पीछे किसी संगठित साजिश की भी जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/during-the-encroachment-action-in-gariaband-5-personnel-including-deputy/article-24032

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.