छत्तीसगढ़ में बड़े इनामी नक्सलियों का सरेंडर, 26 घटनाओं में शामिल डीवीसीएम ममता ने भी किया आत्मसमर्पण

CG

उत्तर बस्तर में नक्सली खून खराबा छोड़कर आम जीवन जीने समाज में वापस लौट रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है. उत्तर बस्तर, कांकेर जिले में 32 लाख के 7 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सरेंडर नक्सलियों में डीवीसीएम मेंबर ममता भी शामिल है, जो कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रह चुकी है. साल 2025 में जनवरी महीने में अबतक कांकेर में 18 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

कांकेर में 7 इनामी नक्सलियों का सरेंडर: कांकेर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला और डीआईजी अमित तुकाराम काम्बले के सामने सातों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. कांकेर डीआईजी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत परतापुर, रावघाट एरिया कमेटी/गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय सात सीनियर डीवीसीएम इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

3 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम: डीआईजी ने बताया कि सरेंडर किए 7 नक्सलियों पर 32 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनमें से 3 नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम था. 1 नक्सली पर 5 लाख और 3 नक्सली सदस्यों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित है. सरेंडर करने वाले सभी नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं. शासन की पुनर्वास नीति के तहत तत्काल 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. आगे पुनर्वास नीति के तहत जो भी सहायता दी जाती है, उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा.

26 नक्सली घटनाओं में शामिल रह चुकी है ममता: DVCM ममता उर्फ शांता उर्फ ममतक्का उर्फ गाम्बाला उर्फ वसन्ना बत्तुलै पिता लच्छैया बत्तुलै, पति रामा रेड्डी पासूला उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सिरकोण्डा थाना मेट्टीपल्ली मंडल कथलापुर जिला करीमनगर (तेलंगाना) की रहने वाली है. ममता साल 1995 में नक्सल संगठन में भर्ती हुई थी. वर्तमान में उत्तर बस्तर डिवीजन केएएमएस प्रभारी और परमिली दलम सदस्या थी. ममता पर 8 लाख रुपये का इनाम सरकार ने घोषित कर रखा था.

आत्मसमर्पित नक्सलियों की जानकारी

  1. DVCM ममता वर्ष 1996 से वर्ष 2024 के बीच कुल 26 नक्सल घटनाओं मे शामिल रही है.
  2. वर्ष 2011 ग्राम सुलंगी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना, जिसमें बीएसएफ के 02 जवान शहीद हो गये और 2 नक्सली सदस्य मारे गए.
  3. वर्ष 2018 ग्राम महला कैम्प अटैक की घटना. ग्राम महला के पास एम्बुश की घटना में बीएसएफ के 2 जवान शहीद, 1जवान घायल हुआ. माओवादी सदस्य आकाश, 1 महिला नक्सली सदस्य घायल.
  4. वर्ष 2015 ग्राम मेटाबोदेली (चारगांव) माईंस आगजनी की घटना, ग्राम गुदुंल में पंचायत चुनाव वर्ष 2015 ग्राम कोयलीबेड़ा और मरकानार आईईडी विस्फोट की घटनामें पुलिस के 2 जवान शहीद हुए.
  5. वर्ष 2019 ग्राम कागबरस एवं चिलपरस के बीच गाड़ियों में आगजनी की घटनाओं में ममता शामिल थी.

8 लाख का इनामी दिनेश: दिनेश मट्टामी पर भी 8 लाख का इनाम घोषित था. ग्राम टेकामेटा थाना सोनपुर जिला नारायणपुर का रहने वाला था. वर्ष 2021 नक्सल संगठन भर्ती हुआ था. मिलिट्री कंपनी नम्बर-10 का सदस्य था. वर्ष 2024 में ग्राम हिदूर सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल रहा है.

डीवीसीएम रमेश का गार्ड था 8 लाख का इनामी आयतु राम: आयतु राम पोटाई पर भी 8 लाख का इनाम था. ग्राम करकापाल थाना कोड़ेकुर्से जिला कांकेर का रहने वाला था. वर्ष 2018 नक्सल संगठन में भर्ती हुआ था. मिलिट्री कंपनी नंबर-05 का सदस्य था. डीवीसीएम रमेश का गार्ड भी रहा है. वर्ष 2018 माह नवंबर ग्राम गोमे और मिण्डी के बीच एम्बुश की घटना, वर्ष 2019 ग्राम महला एम्बुश की घटना, वर्ष 2019 ग्राम आलपरस, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना, वर्ष 2020 ग्राम पतकालबेड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना को अंजाम देने में शामिल था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बड़े इनामी नक्सलियों का सरेंडर, 26 घटनाओं में शामिल डीवीसीएम ममता ने भी किया आत्मसमर्पण

CG

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है. उत्तर बस्तर, कांकेर जिले में 32 लाख के 7 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सरेंडर नक्सलियों में डीवीसीएम मेंबर ममता भी शामिल है, जो कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रह चुकी है. साल 2025 में जनवरी महीने में अबतक कांकेर में 18 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

कांकेर में 7 इनामी नक्सलियों का सरेंडर: कांकेर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला और डीआईजी अमित तुकाराम काम्बले के सामने सातों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. कांकेर डीआईजी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत परतापुर, रावघाट एरिया कमेटी/गढ़चिरौली डिवीजन में सक्रिय सात सीनियर डीवीसीएम इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

3 मोस्ट वॉन्टेड नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम: डीआईजी ने बताया कि सरेंडर किए 7 नक्सलियों पर 32 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनमें से 3 नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम था. 1 नक्सली पर 5 लाख और 3 नक्सली सदस्यों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित है. सरेंडर करने वाले सभी नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं. शासन की पुनर्वास नीति के तहत तत्काल 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. आगे पुनर्वास नीति के तहत जो भी सहायता दी जाती है, उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा.

26 नक्सली घटनाओं में शामिल रह चुकी है ममता: DVCM ममता उर्फ शांता उर्फ ममतक्का उर्फ गाम्बाला उर्फ वसन्ना बत्तुलै पिता लच्छैया बत्तुलै, पति रामा रेड्डी पासूला उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सिरकोण्डा थाना मेट्टीपल्ली मंडल कथलापुर जिला करीमनगर (तेलंगाना) की रहने वाली है. ममता साल 1995 में नक्सल संगठन में भर्ती हुई थी. वर्तमान में उत्तर बस्तर डिवीजन केएएमएस प्रभारी और परमिली दलम सदस्या थी. ममता पर 8 लाख रुपये का इनाम सरकार ने घोषित कर रखा था.

आत्मसमर्पित नक्सलियों की जानकारी

  1. DVCM ममता वर्ष 1996 से वर्ष 2024 के बीच कुल 26 नक्सल घटनाओं मे शामिल रही है.
  2. वर्ष 2011 ग्राम सुलंगी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना, जिसमें बीएसएफ के 02 जवान शहीद हो गये और 2 नक्सली सदस्य मारे गए.
  3. वर्ष 2018 ग्राम महला कैम्प अटैक की घटना. ग्राम महला के पास एम्बुश की घटना में बीएसएफ के 2 जवान शहीद, 1जवान घायल हुआ. माओवादी सदस्य आकाश, 1 महिला नक्सली सदस्य घायल.
  4. वर्ष 2015 ग्राम मेटाबोदेली (चारगांव) माईंस आगजनी की घटना, ग्राम गुदुंल में पंचायत चुनाव वर्ष 2015 ग्राम कोयलीबेड़ा और मरकानार आईईडी विस्फोट की घटनामें पुलिस के 2 जवान शहीद हुए.
  5. वर्ष 2019 ग्राम कागबरस एवं चिलपरस के बीच गाड़ियों में आगजनी की घटनाओं में ममता शामिल थी.

8 लाख का इनामी दिनेश: दिनेश मट्टामी पर भी 8 लाख का इनाम घोषित था. ग्राम टेकामेटा थाना सोनपुर जिला नारायणपुर का रहने वाला था. वर्ष 2021 नक्सल संगठन भर्ती हुआ था. मिलिट्री कंपनी नम्बर-10 का सदस्य था. वर्ष 2024 में ग्राम हिदूर सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल रहा है.

डीवीसीएम रमेश का गार्ड था 8 लाख का इनामी आयतु राम: आयतु राम पोटाई पर भी 8 लाख का इनाम था. ग्राम करकापाल थाना कोड़ेकुर्से जिला कांकेर का रहने वाला था. वर्ष 2018 नक्सल संगठन में भर्ती हुआ था. मिलिट्री कंपनी नंबर-05 का सदस्य था. डीवीसीएम रमेश का गार्ड भी रहा है. वर्ष 2018 माह नवंबर ग्राम गोमे और मिण्डी के बीच एम्बुश की घटना, वर्ष 2019 ग्राम महला एम्बुश की घटना, वर्ष 2019 ग्राम आलपरस, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना, वर्ष 2020 ग्राम पतकालबेड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना को अंजाम देने में शामिल था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dvcm-mamta-also-surrendered-in-26-incidents-of-big-prize/article-9069

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.