चैतन्य बघेल को हवाला और घोटालों में फंसे रहने के आरोप में ईडी ने किया गिरफ्तार, पेन-ड्राइव में मिले लेन-देन के दस्तावेज

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है।

ईडी ने उन पर शराब और कोयला घोटाले से लेकर महादेव ऐप प्रकरण तक में हवाला नेटवर्क के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, चैतन्य को करोड़ों रुपये की अवैध राशि कारोबारी पप्पू बंसल और होटल व्यवसायी विजय अग्रवाल जैसे माध्यमों से पहुंचाई गई। ये रकम हवाला चैनलों के जरिये देश के विभिन्न राज्यों में निवेश की गई थी। इस पूरी लेन-देन की जानकारी पेन ड्राइव और जब्त की गई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिली है।

मार्च 2025 में बस्तर, भिलाई और रायपुर में हुई ईडी की छापेमारी के दौरान पप्पू बंसल और विजय अग्रवाल से पूछताछ की गई थी। उनके बयान और जब्त दस्तावेजों की समीक्षा के बाद 18 जुलाई को रायपुर स्थित भूपेश बघेल के निवास पर फिर से कार्रवाई की गई, जिसके बाद चैतन्य को गिरफ्तार किया गया।

ईडी के वकील ने अदालत में बताया कि चैतन्य बघेल ने हवाला कारोबारियों के जरिये अलग-अलग राज्यों में निवेश कर संपत्तियां खरीदीं। जांच में यह भी सामने आया है कि एक होटल कारोबारी जो महादेव ऐप के कथित खजांची की शादी में शामिल था, उसने चैतन्य और ऐप के बीच संबंधों की पुष्टि की है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले चैतन्य का नाम 2023 के चुनावी माहौल में चर्चा में आया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें 'सुपर सीएम' कहकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था। पीएम ने आरोप लगाया था कि भूपेश बघेल के बेटे ने प्रदेश में कारोबारी नेटवर्क खड़ा कर रखा था और सत्ता के दुरुपयोग में लिप्त थे।

चैतन्य की शिक्षा रायपुर और भिलाई के प्रतिष्ठित संस्थानों से हुई है। वे रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय हैं और दुर्ग जिले में दो बड़ी हाउसिंग टाउनशिप विकसित कर चुके हैं। हालांकि राजनीतिक क्षेत्र में उनकी औपचारिक एंट्री अब तक नहीं हुई है।

इसके पहले भी जुलाई 2024 में एक कॉलेज प्रोफेसर से मारपीट के मामले में उनका नाम जांच में सामने आ चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। वर्तमान में ईडी की जांच इस पूरे मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क और उससे जुड़े राजनीतिक और कारोबारी लिंक की पड़ताल में लगी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jul 2025 By दैनिक जागरण

चैतन्य बघेल को हवाला और घोटालों में फंसे रहने के आरोप में ईडी ने किया गिरफ्तार, पेन-ड्राइव में मिले लेन-देन के दस्तावेज

Raipur, CG

ईडी ने उन पर शराब और कोयला घोटाले से लेकर महादेव ऐप प्रकरण तक में हवाला नेटवर्क के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, चैतन्य को करोड़ों रुपये की अवैध राशि कारोबारी पप्पू बंसल और होटल व्यवसायी विजय अग्रवाल जैसे माध्यमों से पहुंचाई गई। ये रकम हवाला चैनलों के जरिये देश के विभिन्न राज्यों में निवेश की गई थी। इस पूरी लेन-देन की जानकारी पेन ड्राइव और जब्त की गई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिली है।

मार्च 2025 में बस्तर, भिलाई और रायपुर में हुई ईडी की छापेमारी के दौरान पप्पू बंसल और विजय अग्रवाल से पूछताछ की गई थी। उनके बयान और जब्त दस्तावेजों की समीक्षा के बाद 18 जुलाई को रायपुर स्थित भूपेश बघेल के निवास पर फिर से कार्रवाई की गई, जिसके बाद चैतन्य को गिरफ्तार किया गया।

ईडी के वकील ने अदालत में बताया कि चैतन्य बघेल ने हवाला कारोबारियों के जरिये अलग-अलग राज्यों में निवेश कर संपत्तियां खरीदीं। जांच में यह भी सामने आया है कि एक होटल कारोबारी जो महादेव ऐप के कथित खजांची की शादी में शामिल था, उसने चैतन्य और ऐप के बीच संबंधों की पुष्टि की है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले चैतन्य का नाम 2023 के चुनावी माहौल में चर्चा में आया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें 'सुपर सीएम' कहकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था। पीएम ने आरोप लगाया था कि भूपेश बघेल के बेटे ने प्रदेश में कारोबारी नेटवर्क खड़ा कर रखा था और सत्ता के दुरुपयोग में लिप्त थे।

चैतन्य की शिक्षा रायपुर और भिलाई के प्रतिष्ठित संस्थानों से हुई है। वे रियल एस्टेट सेक्टर में सक्रिय हैं और दुर्ग जिले में दो बड़ी हाउसिंग टाउनशिप विकसित कर चुके हैं। हालांकि राजनीतिक क्षेत्र में उनकी औपचारिक एंट्री अब तक नहीं हुई है।

इसके पहले भी जुलाई 2024 में एक कॉलेज प्रोफेसर से मारपीट के मामले में उनका नाम जांच में सामने आ चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। वर्तमान में ईडी की जांच इस पूरे मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क और उससे जुड़े राजनीतिक और कारोबारी लिंक की पड़ताल में लगी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ed-arrested-documents-of-transactions-in-pen-drive-on-charges-of/article-28135

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.