शराब घोटाले मामले में ED ने छत्तीसगढ़ व झारखंड में मारा छापा, इस IAS के घर पहुंची टीम

CG

झारखंड व छत्तीसगढ़ में ED ने लगभग 17 ठिकानों पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि यह एक्शन कथित तौर पर शराब घोटाले मामले पर हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में कई बड़े IAS अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन हुआ है. ED ने सीनियर आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह और उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापा मारा है.

शराब घोटाला मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसी ईडी (ED) का एक्शन जारी है. आज कई जगहों पर ईडी की छापेमारी हो रही है. शराब घोटाले के मामले में ईडी की छापेमारी छत्तीसगढ़ और रांची में अलग-अलग जगहों पर चल रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आईएएस (IAS) विनय चौबे (Vinay Choubey) समेत कुछ अधिकारियों के घर पर छापेमारी की टीम पहुंची है. उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के घर भी छापेमारी हो रही है. इसके साथ ही घोटाले के आरोपों में घिरे अधिकारियों के चार्टेड एकाउंटेट (CA) के घर पर भी छापेमारी हुई हैं.

क्या है मामला?

रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर हुए 2050 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में केस दर्ज किया था. इस केस में छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के साथ-साथ झारखंड के IAS और तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे को भी आरोपी बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू ने झारखंड के सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. रांची के विकास कुमार ने एफआईआर दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया था, जिसके बाद रायपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई. आवेदन में कहा गया था कि शराब घोटाले की पूरी साजिश रायपुर में ही रची गयी थी और आबकारी नीति में फेरबदल कराया.
 
क्या हैं आरोप?

बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार ने छत्तीसगढ़ की शराब नीति को झारखंड में लागू किया था. छत्तीसगढ़ के अधिकारियों अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और उनके सिंडिकेट ने शराब घोटाला करके छत्तीसगढ़ सरकार को अरबों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया था जिसकी जांच ED कर रही है.

आरोप तो यह भी है कि इसी सिंडिकेट ने झारखंड के अधिकारियों के साथ मिलकर झारखंड की आबकारी नीति में परिवर्तन किया, जिससे सरकार का राजस्व प्रभावित हुआ.

किन-किन के खिलाफ केस दर्ज है?

छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) एवं आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने झारखंड के एक सीनियर IAS अधिकारी और छत्तीसगढ़ के एक रिटायर्ड IAS अधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ झारखंड में शराब नीति में बदलाव कर झारखंड सरकार के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

ACB के अधिकारियों ने बताया था झारखंड के रांची निवासी विकास कुमार की शिकायत के आधार पर सात सितंबर को आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

पिछले साल 23 अगस्त को ED ने रांची, देवघर, दुमका, कोलकाता के 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Oct 2024 By दैनिक जागरण

शराब घोटाले मामले में ED ने छत्तीसगढ़ व झारखंड में मारा छापा, इस IAS के घर पहुंची टीम

CG

शराब घोटाला मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसी ईडी (ED) का एक्शन जारी है. आज कई जगहों पर ईडी की छापेमारी हो रही है. शराब घोटाले के मामले में ईडी की छापेमारी छत्तीसगढ़ और रांची में अलग-अलग जगहों पर चल रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आईएएस (IAS) विनय चौबे (Vinay Choubey) समेत कुछ अधिकारियों के घर पर छापेमारी की टीम पहुंची है. उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के घर भी छापेमारी हो रही है. इसके साथ ही घोटाले के आरोपों में घिरे अधिकारियों के चार्टेड एकाउंटेट (CA) के घर पर भी छापेमारी हुई हैं.

क्या है मामला?

रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर हुए 2050 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में केस दर्ज किया था. इस केस में छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के साथ-साथ झारखंड के IAS और तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे को भी आरोपी बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू ने झारखंड के सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. रांची के विकास कुमार ने एफआईआर दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया था, जिसके बाद रायपुर में प्राथमिकी दर्ज हुई. आवेदन में कहा गया था कि शराब घोटाले की पूरी साजिश रायपुर में ही रची गयी थी और आबकारी नीति में फेरबदल कराया.
 
क्या हैं आरोप?

बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार ने छत्तीसगढ़ की शराब नीति को झारखंड में लागू किया था. छत्तीसगढ़ के अधिकारियों अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और उनके सिंडिकेट ने शराब घोटाला करके छत्तीसगढ़ सरकार को अरबों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया था जिसकी जांच ED कर रही है.

आरोप तो यह भी है कि इसी सिंडिकेट ने झारखंड के अधिकारियों के साथ मिलकर झारखंड की आबकारी नीति में परिवर्तन किया, जिससे सरकार का राजस्व प्रभावित हुआ.

किन-किन के खिलाफ केस दर्ज है?

छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) एवं आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने झारखंड के एक सीनियर IAS अधिकारी और छत्तीसगढ़ के एक रिटायर्ड IAS अधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ झारखंड में शराब नीति में बदलाव कर झारखंड सरकार के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

ACB के अधिकारियों ने बताया था झारखंड के रांची निवासी विकास कुमार की शिकायत के आधार पर सात सितंबर को आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

पिछले साल 23 अगस्त को ED ने रांची, देवघर, दुमका, कोलकाता के 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ed-raids-chhattisgarh-and-jharkhand-in-liquor-scam-case-team/article-2305

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.