ईडी की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग के होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर छापा, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दुर्ग जिले के दीपक नगर स्थित प्रतिष्ठित होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितताओं और बेनामी संपत्तियों की जांच से जुड़ी हुई है।

विजय अग्रवाल दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बड़े होटल कारोबारी माने जाते हैं और ‘सागर होटल’ के मालिक हैं। सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में सवार ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल (CRPF) के जवान भी साथ थे। ईडी अधिकारी बंगले के अंदर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

चिरमिरी में आयकर विभाग की रेड दूसरे दिन भी जारी

इधर कोरिया जिले के चिरमिरी में आयकर विभाग (IT) की छापेमारी लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बताया जा रहा है कि SECL कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर टैक्स रिफंड लेने के मामले में जांच चल रही है। इसी सिलसिले में आयकर अधिकारियों ने 14 जुलाई को कर सलाहकार मनीष उर्फ महेंद्र गुप्ता के ठिकानों पर रेड मारी थी, जो अब भी जारी है। मनेंद्रगढ़ में हुई कार्रवाई अब समाप्त हो चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, मनीष गुप्ता के खिलाफ रिफंड धोखाधड़ी के कई सबूत मिले हैं और इस मामले में और लोगों के नाम भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हड़कंप

ईडी की ताजा कार्रवाई से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के व्यापारिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। अब तक ईडी ने इस रेड के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन आशंका है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामलों की जांच का हिस्सा हो सकती है।

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी कार्रवाइयाँ

5 जुलाई को रायपुर में ईडी ने सोना तस्करी से जुड़े दो संदिग्धों — सचिन केदार और पुरुषोत्तम कावले की करीब 3.76 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। इसके अलावा, 4 जुलाई को भिलाई के कारोबारी सौरभ आहूजा के भाई को रायपुर कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी को संदेह है कि जयपुर में शादी के नाम पर ऑनलाइन सट्टा रैकेट चलाया गया था।

जांच एजेंसियों की इन सघन कार्रवाइयों से साफ है कि प्रदेश में कालेधन और आर्थिक अपराधों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां तेजी से सक्रिय हो रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ईडी की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग के होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर छापा, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

Raipur, CG

विजय अग्रवाल दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बड़े होटल कारोबारी माने जाते हैं और ‘सागर होटल’ के मालिक हैं। सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में सवार ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल (CRPF) के जवान भी साथ थे। ईडी अधिकारी बंगले के अंदर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

चिरमिरी में आयकर विभाग की रेड दूसरे दिन भी जारी

इधर कोरिया जिले के चिरमिरी में आयकर विभाग (IT) की छापेमारी लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बताया जा रहा है कि SECL कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर टैक्स रिफंड लेने के मामले में जांच चल रही है। इसी सिलसिले में आयकर अधिकारियों ने 14 जुलाई को कर सलाहकार मनीष उर्फ महेंद्र गुप्ता के ठिकानों पर रेड मारी थी, जो अब भी जारी है। मनेंद्रगढ़ में हुई कार्रवाई अब समाप्त हो चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, मनीष गुप्ता के खिलाफ रिफंड धोखाधड़ी के कई सबूत मिले हैं और इस मामले में और लोगों के नाम भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हड़कंप

ईडी की ताजा कार्रवाई से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के व्यापारिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। अब तक ईडी ने इस रेड के पीछे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन आशंका है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामलों की जांच का हिस्सा हो सकती है।

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी कार्रवाइयाँ

5 जुलाई को रायपुर में ईडी ने सोना तस्करी से जुड़े दो संदिग्धों — सचिन केदार और पुरुषोत्तम कावले की करीब 3.76 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। इसके अलावा, 4 जुलाई को भिलाई के कारोबारी सौरभ आहूजा के भाई को रायपुर कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी को संदेह है कि जयपुर में शादी के नाम पर ऑनलाइन सट्टा रैकेट चलाया गया था।

जांच एजेंसियों की इन सघन कार्रवाइयों से साफ है कि प्रदेश में कालेधन और आर्थिक अपराधों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां तेजी से सक्रिय हो रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/eds-big-action-raided-the-bungalow-of-hotel-businessman-vijay/article-27735

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.