- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड
Bhilai, CG
भिलाई में ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है. ईडी भूपेश बघेल के भिलाई-3 पदुम नगर स्थित घर पर सुबह सुबह पहुंची. ईडी की टीम चार गाड़ियों में पहुंची हैं. दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच करने ईडी की टीम पूर्व सीएम के घर पहुंची है.
बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर रेकी का आरोप लगाते हुए 28 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन कांग्रेसियों ने सदन में जमकर हंगामा किया. कांग्रेस विधायकों ने ईडी से डराना बंद करो के नारे लगाए और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया.
जांच एजेंसियों पर केंद्र के इशारे में काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने 1 मार्च को राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में ईडी का पुतला जलाया. इस दौरान कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए