- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- ‘मोन्था’ का असर: कोंडागांव में पुलिया धंसी, धान की फसल को भारी नुकसान; दो ट्रेनें रद्द, 8 जिलों में
‘मोन्था’ का असर: कोंडागांव में पुलिया धंसी, धान की फसल को भारी नुकसान; दो ट्रेनें रद्द, 8 जिलों में अलर्ट जारी
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। भले ही यह तूफान अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम अभी भी अस्थिर है।
गुरुवार को सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
कोंडागांव में टूटी पुलिया, आवागमन ठप
लगातार बारिश के कारण कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में ‘बड़को नाला’ पर बनी पुलिया का एक हिस्सा धंस गया। पानी का दबाव बढ़ने से पूरा स्ट्रक्चर टूट गया और दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बंद हो गया। यह पुलिया लिंगोंपथ-मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बनी थी, जिसे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत तैयार किया गया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल टूटने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहन पुल पार नहीं कर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
धान की फसल को भारी नुकसान
बस्तर क्षेत्र में अचानक हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी धान की फसल झुक गई है और कटाई के बाद खेतों में रखी धान की बोरियां भीगकर सड़ने लगी हैं। किसानों का कहना है कि इस नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा।
दो ट्रेनें रद्द, रेल मार्ग बाधित
तूफान के असर से बस्तर से ओडिशा और आंध्रप्रदेश जाने वाली दो यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि दो अन्य ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।
इधर, ओडिशा में लगातार भारी बारिश के कारण केके रेल लाइन के पास चिमड़पल्ली क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है, जिससे रेलवे ट्रैक पर मिट्टी और चट्टानें गिर गई हैं। यात्री ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है, हालांकि मालगाड़ियां फिलहाल चालू हैं।
मौसम कल से होगा सामान्य
मौसम विभाग के अनुसार, ‘मोन्था’ चक्रवात अब पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे इसका असर कम हो जाएगा। शुक्रवार यानी 31 अक्टूबर के बाद मौसम के सामान्य होने की संभावना है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए