- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- राजनांदगांव में ‘विजिबल पुलिसिंग’ का असर: रातभर चली गश्त, 9 बदमाश गिरफ्तार; 59 संदिग्धों की जांच
राजनांदगांव में ‘विजिबल पुलिसिंग’ का असर: रातभर चली गश्त, 9 बदमाश गिरफ्तार; 59 संदिग्धों की जांच
Rajnandgaon, CG
राजनांदगांव पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए ‘विजिबल पुलिसिंग’ अभियान चलाया है। इसके तहत शुक्रवार रात पुलिस टीमों ने शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त कर गुंडा-बदमाशों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा।
अभियान में कुल 59 संदिग्धों की जांच की गई, जिनमें से 9 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।
एसपी अंकिता शर्मा की नई रणनीति
एसपी अंकिता शर्मा के पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में कई संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। कई थानों से पुराने आरक्षकों को हटाकर नए आरक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिससे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही बढ़ी है।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि संध्या और रात्रि गश्त को नियमित करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
चार टीमों ने शहरभर में की दबिश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में 3 राजपत्रित अधिकारी, 6 निरीक्षक और करीब 100 जवानों की 4 विशेष टीमें गठित की गईं।
इन टीमों ने थाना बसंतपुर और लालबाग क्षेत्र के विभिन्न इलाकों — डबरीपारा, कुआंचौक, नंदई, इंदरानगर, बांसपाईपारा, सागरपारा, प्रभातनगर, बंगालीचाल और शिवनगर — में रात्रि गश्त कर संदिग्धों की जांच की।
9 अपराधी पकड़े गए
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 59 संदिग्धों से पूछताछ की, जिनमें से 3 फरार आरोपी, 2 स्थायी वारंटी और 4 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
इन सभी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपराधियों में डर, जनता में भरोसा
एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि “विजिबल पुलिसिंग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अपराधी खुद को कहीं सुरक्षित महसूस न करें और आमजन को पुलिस पर भरोसा हो।”
उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बना रहे।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए