सूरजपुर में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, जंगल में 3 दिन बाद मिला शव

Surguja, CG

जंगल में अकेले जीवन बिता रहे एक बुजुर्ग की जान जंगली हाथियों ने ले ली। यह दुखद घटना सूरजपुर जिले के परमेश्वरपुर गांव के जंगलों में घटी, जहां 61 वर्षीय रामदेव भगना कोड़ाकू का शव गुरुवार सुबह जंगल में मिला। आशंका जताई जा रही है कि दो से तीन दिन पहले हाथियों ने बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला।

घटना घुई वन परिक्षेत्र की है, जहां गुरुवार सुबह जंगल में फुटू और खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने रामदेव का शव देखा, जो उसकी झोपड़ी से कुछ दूरी पर पड़ा था। उन्होंने तुरंत परिजनों और वन विभाग को सूचना दी।

अकेले जंगल में बनाकर रखा था बसेरा

रामदेव वर्षों से गांव से दूर जंगल में एक झोपड़ी बनाकर रहता था, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही रहते थे। हाथियों के हमले की भनक किसी को नहीं लगी, क्योंकि वह इलाके में अकेला रहता था।

2-3 दिन पहले हुई थी मौत, शव की हालत से अंदाज़ा

शव की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह दो से तीन दिन पुराना है। हाथियों ने पहले रामदेव को पटककर घायल किया और फिर कुचलकर उसकी जान ले ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हाथियों की मौजूदगी पर ग्रामीणों को चेतावनी

प्रतापपुर SDO फॉरेस्ट आशुतोष भगत ने बताया कि घुई रेंज में 10 हाथियों का दल सक्रिय है, जिसमें 5 नर, 3 मादा और 2 शावक शामिल हैं। इनकी मौजूदगी को देखते हुए पकनी, अंजनी, जजावल, परमेश्वरपुर, हरिहरपुर और देवरी गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट किया गया है।

 फसलें भी चपेट में, ग्रामीणों में दहशत

प्रतापपुर वन क्षेत्र में 4 हाथियों का एक और दल अलग से घूम रहा है, जो धान, मक्का और गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इनकी गतिविधियों से सिंघरा, भरदा, गणेशपुर और दलदली क्षेत्रों में ग्रामीणों में डर का माहौल है।

वन विभाग ने लगातार निगरानी और अलर्ट जारी करते हुए, ग्रामीणों से जंगल के भीतर न जाने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सूरजपुर में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, जंगल में 3 दिन बाद मिला शव

Surguja, CG

घटना घुई वन परिक्षेत्र की है, जहां गुरुवार सुबह जंगल में फुटू और खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने रामदेव का शव देखा, जो उसकी झोपड़ी से कुछ दूरी पर पड़ा था। उन्होंने तुरंत परिजनों और वन विभाग को सूचना दी।

अकेले जंगल में बनाकर रखा था बसेरा

रामदेव वर्षों से गांव से दूर जंगल में एक झोपड़ी बनाकर रहता था, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही रहते थे। हाथियों के हमले की भनक किसी को नहीं लगी, क्योंकि वह इलाके में अकेला रहता था।

2-3 दिन पहले हुई थी मौत, शव की हालत से अंदाज़ा

शव की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि यह दो से तीन दिन पुराना है। हाथियों ने पहले रामदेव को पटककर घायल किया और फिर कुचलकर उसकी जान ले ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हाथियों की मौजूदगी पर ग्रामीणों को चेतावनी

प्रतापपुर SDO फॉरेस्ट आशुतोष भगत ने बताया कि घुई रेंज में 10 हाथियों का दल सक्रिय है, जिसमें 5 नर, 3 मादा और 2 शावक शामिल हैं। इनकी मौजूदगी को देखते हुए पकनी, अंजनी, जजावल, परमेश्वरपुर, हरिहरपुर और देवरी गांवों में मुनादी कराकर अलर्ट किया गया है।

 फसलें भी चपेट में, ग्रामीणों में दहशत

प्रतापपुर वन क्षेत्र में 4 हाथियों का एक और दल अलग से घूम रहा है, जो धान, मक्का और गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इनकी गतिविधियों से सिंघरा, भरदा, गणेशपुर और दलदली क्षेत्रों में ग्रामीणों में डर का माहौल है।

वन विभाग ने लगातार निगरानी और अलर्ट जारी करते हुए, ग्रामीणों से जंगल के भीतर न जाने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/elderly-dead-body-found-in-forest-after-3-days-due/article-27960

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.