कोरबा में करंट से हाथी की मौत, फसल सुरक्षा के लिए लगाए थे बिजली के तार, तीन किसान गिरफ्तार

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के बैगामार जंगल में करंट की चपेट में आकर एक जंगली हाथी की दर्दनाक मौत हो गई।

 घटना उस वक्त सामने आई जब शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर निकले और वहां मृत हाथी को देखा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि तीन किसानों—कृष्ण राम राठिया, बाबू राम राठिया और टीका राम राठिया—ने अपने खेतों की रक्षा के लिए चारों ओर बिजली से प्रवाहित तार बिछाए थे। यही तार हाथी की मौत का कारण बने। पुलिस ने तीनों किसानों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

22 हाथियों का झुंड कर रहा है क्षेत्र में विचरण
वन विभाग के डीएफओ निशांत कुमार झा ने पुष्टि की कि मृत हाथी अपने झुंड से अलग होकर खेत की ओर आया था। क्षेत्र में वर्तमान में 22 हाथियों का झुंड घूम रहा है। मृत हाथी की उम्र और अन्य जानकारी के लिए डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पहले भी हो चुकी है करंट से हाथी की मौत
यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कुदमुरा रेंज में एक दंतैल हाथी की 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। उस मामले में वन विभाग ने संबंधित लाइनमैन को दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया था।

वन विभाग इस घटना की गहराई से जांच कर रहा है कि कहीं इसमें और लोग तो शामिल नहीं हैं। साथ ही, खेतों में अवैध बिजली तार बिछाने पर सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में करंट से हाथी की मौत, फसल सुरक्षा के लिए लगाए थे बिजली के तार, तीन किसान गिरफ्तार

Korba, CG

 घटना उस वक्त सामने आई जब शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर निकले और वहां मृत हाथी को देखा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि तीन किसानों—कृष्ण राम राठिया, बाबू राम राठिया और टीका राम राठिया—ने अपने खेतों की रक्षा के लिए चारों ओर बिजली से प्रवाहित तार बिछाए थे। यही तार हाथी की मौत का कारण बने। पुलिस ने तीनों किसानों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

22 हाथियों का झुंड कर रहा है क्षेत्र में विचरण
वन विभाग के डीएफओ निशांत कुमार झा ने पुष्टि की कि मृत हाथी अपने झुंड से अलग होकर खेत की ओर आया था। क्षेत्र में वर्तमान में 22 हाथियों का झुंड घूम रहा है। मृत हाथी की उम्र और अन्य जानकारी के लिए डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पहले भी हो चुकी है करंट से हाथी की मौत
यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कुदमुरा रेंज में एक दंतैल हाथी की 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। उस मामले में वन विभाग ने संबंधित लाइनमैन को दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया था।

वन विभाग इस घटना की गहराई से जांच कर रहा है कि कहीं इसमें और लोग तो शामिल नहीं हैं। साथ ही, खेतों में अवैध बिजली तार बिछाने पर सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/electric-wires-were-arrested-for-crop-safety-in-korba-three/article-29513

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.