भारत मंडपम में अमृत मित्र महोत्सव, मध्यप्रदेश की 300 महिलाएँ लेंगी हिस्सा

भोपाल (म.प्र.)

On

जल गुणवत्ता परीक्षण और शहरी विकास में योगदान देने वाली महिलाओं को केंद्रीय मंत्री करेंगे सम्मानित

शहरी विकास और महिला सशक्तिकरण के संगम का गवाह बनने जा रहा नई दिल्ली का भारत मंडपम। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार, 13 मार्च को आयोजित “अमृत मित्र महोत्सव” में देशभर से स्व-सहायता समूहों की महिलाएँ शामिल होंगी। मध्यप्रदेश से लगभग 300 ‘अमृत मित्र’ महिलाएँ इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने गुरुवार को बताया कि राज्य में शहरी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। इसी पहल के तहत 55 नगरीय निकायों में 312 स्व-सहायता समूहों की 1,028 महिलाओं को ‘अमृत मित्र’ के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

इन महिलाओं को जल गुणवत्ता परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए हैं। इसके साथ ही ये समूह सार्वजनिक उद्यानों के रख-रखाव और ‘वुमन फॉर ट्रीज़’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण तथा पौधों की सुरक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयुक्त भोंडवे के अनुसार अमृत मित्र महोत्सव में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई राज्यों की महिलाएँ शामिल होंगी। यह राष्ट्रीय समागम न केवल महिलाओं के योगदान को रेखांकित करेगा बल्कि शहरी विकास में उनके नेतृत्व को भी नई पहचान देगा।

कार्यक्रम में नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य अमृत 2.0 मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों की भूमिका को सामने लाना और उनके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर जल संरक्षण, स्वच्छता प्रबंधन और शहरी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगे। मंत्रालय का मानना है कि महिला नेतृत्व के माध्यम से सतत शहरी विकास की दिशा में मजबूत कदम उठाए जा सकते हैं।

आयुक्त संकेत भोंडवे ने नई दिल्ली जा रही सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मध्यप्रदेश की महिलाएँ अपने नवाचार और अनुभवों को राष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगी और अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बनेंगी।

विशेषज्ञों के अनुसार अमृत मित्र पहल शहरी विकास कार्यक्रमों में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने का सफल मॉडल बन रही है। महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों से जोड़ा गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर जागरूकता भी बढ़ रही है।

मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन से विभिन्न राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान होगा और शहरी विकास से जुड़े कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
12 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/300-women-from-madhya-pradesh-will-participate-in-amrit-mitra/article-48014

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.