- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- अगस्त से महंगी होगी बिजली: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी 10-15 पैसे प्रति यूनिट दर, 65 लाख उपभोक्ताओं पर सीधा...
अगस्त से महंगी होगी बिजली: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी 10-15 पैसे प्रति यूनिट दर, 65 लाख उपभोक्ताओं पर सीधा असर
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ के 65 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को आगामी माह से बड़ा झटका लगने जा रहा है। बिजली नियामक आयोग शुक्रवार को नया टैरिफ जारी करेगा, जिसके बाद अगस्त से उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई दरों पर बिजली बिल चुकाना होगा।
घरेलू, कॉमर्शियल और कृषि—सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10-15 पैसे प्रति यूनिट महंगी होगी बिजली
आयोग और राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली पर 10 से 15 पैसे तक ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, कॉमर्शियल और कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी बढ़ी हुई दरों का भार उठाना होगा।
कंपनी ने घाटे के आधार पर की दर बढ़ाने की मांग
CSPDCL ने आयोग को 4,550 करोड़ रुपए घाटे का हवाला देते हुए बिजली दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था। कंपनी का तर्क है कि लाइन लॉस और बिजली चोरी से भारी नुकसान हुआ है, जिसे कवर करने के लिए दरों में वृद्धि आवश्यक है।
जनसुनवाई में हुआ था विरोध, कांग्रेस ने लालटेन लेकर किया प्रदर्शन
बिजली दर बढ़ोतरी की प्रक्रिया 20 जून 2025 से शुरू हुई थी। इस दौरान आयोजित जनसुनवाई में कांग्रेस नेताओं ने आयोग कार्यालय के बाहर लालटेन लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। आयोग ने सभी पक्षों—उपभोक्ता, किसान, व्यवसायी और कंपनी अधिकारियों—की राय लेने के बाद बढ़ोतरी का निर्णय लिया।
2024 के बाद एक बार फिर बढ़ी दरें
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अंतिम बार जून 2024 में बिजली दरों में संशोधन किया गया था। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव के चलते किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई थी।
नई दरों से BPL और किसानों पर सीमित असर
राज्य में कुल 65 लाख से अधिक उपभोक्ताओं में BPL, घरेलू, कॉमर्शियल और कृषि श्रेणियां शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि नई टैरिफ में BPL और कृषि उपभोक्ताओं को कुछ हद तक राहत दी जाएगी, जबकि कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर अधिक भार पड़ेगा।
आयोग का दावा: उपभोक्ता और कंपनी दोनों के हितों का रखा गया ध्यान
बिजली नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने बताया कि टैरिफ निर्धारण में कंपनी के घाटे और उपभोक्ताओं की परेशानी, दोनों को ध्यान में रखते हुए संतुलन साधा गया है। टैरिफ की विस्तृत जानकारी आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सार्वजनिक की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए