बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ, प्रति यूनिट 20 पैसे वृद्धि का प्रस्ताव

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की जनता को गर्मी में बिजली का झटका लग सकता है.बिजली कंपनी ने दरों में बढ़ोतरी का मसौदा तैयार किया है.

छत्तीसगढ़ की जनता को जल्द ही बिजली का झटका लगने वाला है.क्योंकि बिजली कंपनी ने अपना घाटा कम करने के लिए प्रति यूनिट 20 पैसे बढ़ाने का मसौदा तैयार किया है. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग (CSPDCL) घाटा कम करने के लिए जल्द ही नई दरें लागू कर सकती है. इसके पहले पिछले वर्ष जून 2024 में भी दरों में कुछ बढ़ोतरी की गई थी. अब आगामी अप्रैल या मई में नई दरों के साथ बिजली बिल जारी करने की तैयारी है. इसके बाद विद्युत उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ेगा. हालांकि विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है. विद्युत नियामक द्वारा आयोजित जनसुनवाई के बाद ही नई दरें लागू की सकती है.

सभी स्लैब में दर बढ़ाने का प्रस्ताव : सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग कई स्लैब में बिजली बिल की गणना करता है. पहला स्लैब शून्य से 100 यूनिट से शुरू होता है और अंतिम स्लैब 601 यूनिट से अधिक का स्लैब है. हर स्लैब के लिए प्रति यूनिट की दर अलग-अलग है. स्लैब की गणना अलग-अलग की जाती है और फिर बिजली बिल तैयार किया जाता है. वर्तमान प्रस्ताव सभी स्लैब में दरों में बिल की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ (ETV Bharat Chhattisgarh)

आयोग के पास भेजा गया प्रस्ताव : बिल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव विद्युत वितरण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष टैरिफ में संशोधन का विधेयक पास किया जाता है और इसे विद्युत नियामक आयोग को भेजा जाता है. नियामक आयोग द्वारा ही अंतिम औपचारिकता पूरी की जाती है, जनसुनवाई का भी आयोजन होता है, इसके बाद ही नई दरों को लागू किया जाता है. पिछले वर्ष जून 2024 में भी दरों में बढ़ोतरी की गई थी. अब इस वर्ष फिर से बिल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. हालांकि ऐसा बेहद कम अवसर होता है, जब वितरण विभाग लगातार दूसरे वर्ष बिजली बिल में की दरों में बढ़ोतरी करे.

औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही बढ़ेंगी दरें, फिलहाल कोई आदेश नहीं : इस विषय में कोरबा जिले के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पीएल सिदार ने बताया कि फिलहाल बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है.

प्रत्येक वर्ष वितरण विभाग द्वारा विद्युत नियामक आयोग को बिल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाता है. टैरिफ में संशोधन का विधेयक पारित किया जाता है. जिसके बाद नियामक आयोग जनसुनवाई करता है. इसके बाद ही टैरिफ में बढ़ोतरी होती है. प्रस्ताव जरूर भेजा गया है, लेकिन अब तक अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है- पीएल सिदार, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर(SE) सीएसपीडीसीएल

वर्तमान स्लैब यूनिट की वर्तमान दर (रुपया प्रति यूनिट)
0-100 3.90 रुपए
101-200 4.10 रुपए
201-400 5.50 रुपए
401-600 6.50 रुपए
601 से ज्यादा 8.10 रुपए

कोरबा में 372 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया : विद्युत वितरण विभाग का अकेले कोरबा जिले में 372 करोड़ रुपए के बिजली बिल का बकाया है. जिसकी वसूली के लिए विभाग पूरा जोर लगा रहा है. टीम बनाई गई है. बड़े बकायादारों को नोटिस भी भेजा जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद बिजली बिल का बकाया कम नहीं हो रहा है. इस तरह से कई कारण होते हैं. जिसके कारण वितरण विभाग का घाटा बढ़ा हुआ है. इस घाटे की भरपाई के लिए भी दरों में बढ़ोतरी की जाती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ, प्रति यूनिट 20 पैसे वृद्धि का प्रस्ताव

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की जनता को जल्द ही बिजली का झटका लगने वाला है.क्योंकि बिजली कंपनी ने अपना घाटा कम करने के लिए प्रति यूनिट 20 पैसे बढ़ाने का मसौदा तैयार किया है. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग (CSPDCL) घाटा कम करने के लिए जल्द ही नई दरें लागू कर सकती है. इसके पहले पिछले वर्ष जून 2024 में भी दरों में कुछ बढ़ोतरी की गई थी. अब आगामी अप्रैल या मई में नई दरों के साथ बिजली बिल जारी करने की तैयारी है. इसके बाद विद्युत उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ेगा. हालांकि विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है. विद्युत नियामक द्वारा आयोजित जनसुनवाई के बाद ही नई दरें लागू की सकती है.

सभी स्लैब में दर बढ़ाने का प्रस्ताव : सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग कई स्लैब में बिजली बिल की गणना करता है. पहला स्लैब शून्य से 100 यूनिट से शुरू होता है और अंतिम स्लैब 601 यूनिट से अधिक का स्लैब है. हर स्लैब के लिए प्रति यूनिट की दर अलग-अलग है. स्लैब की गणना अलग-अलग की जाती है और फिर बिजली बिल तैयार किया जाता है. वर्तमान प्रस्ताव सभी स्लैब में दरों में बिल की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ (ETV Bharat Chhattisgarh)

आयोग के पास भेजा गया प्रस्ताव : बिल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव विद्युत वितरण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष टैरिफ में संशोधन का विधेयक पास किया जाता है और इसे विद्युत नियामक आयोग को भेजा जाता है. नियामक आयोग द्वारा ही अंतिम औपचारिकता पूरी की जाती है, जनसुनवाई का भी आयोजन होता है, इसके बाद ही नई दरों को लागू किया जाता है. पिछले वर्ष जून 2024 में भी दरों में बढ़ोतरी की गई थी. अब इस वर्ष फिर से बिल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. हालांकि ऐसा बेहद कम अवसर होता है, जब वितरण विभाग लगातार दूसरे वर्ष बिजली बिल में की दरों में बढ़ोतरी करे.

औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही बढ़ेंगी दरें, फिलहाल कोई आदेश नहीं : इस विषय में कोरबा जिले के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पीएल सिदार ने बताया कि फिलहाल बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है.

प्रत्येक वर्ष वितरण विभाग द्वारा विद्युत नियामक आयोग को बिल में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाता है. टैरिफ में संशोधन का विधेयक पारित किया जाता है. जिसके बाद नियामक आयोग जनसुनवाई करता है. इसके बाद ही टैरिफ में बढ़ोतरी होती है. प्रस्ताव जरूर भेजा गया है, लेकिन अब तक अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है- पीएल सिदार, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर(SE) सीएसपीडीसीएल

वर्तमान स्लैब यूनिट की वर्तमान दर (रुपया प्रति यूनिट)
0-100 3.90 रुपए
101-200 4.10 रुपए
201-400 5.50 रुपए
401-600 6.50 रुपए
601 से ज्यादा 8.10 रुपए

कोरबा में 372 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया : विद्युत वितरण विभाग का अकेले कोरबा जिले में 372 करोड़ रुपए के बिजली बिल का बकाया है. जिसकी वसूली के लिए विभाग पूरा जोर लगा रहा है. टीम बनाई गई है. बड़े बकायादारों को नोटिस भी भेजा जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद बिजली बिल का बकाया कम नहीं हो रहा है. इस तरह से कई कारण होते हैं. जिसके कारण वितरण विभाग का घाटा बढ़ा हुआ है. इस घाटे की भरपाई के लिए भी दरों में बढ़ोतरी की जाती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/electricity-will-increase-the-burden-on-the-pocket-of-consumers/article-14895

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.