छत्तीसगढ़ में रिश्तों को किया शर्मसार: ससुर ने कुल्हाड़ी से बहू की हत्या कर शव दफनाया

Ambikapur, CG

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर, शव को घर से 50 मीटर दूर जमीन में दफना दिया।

घटना ग्राम किरकिमा के अमलीटीकरा मोहल्ले की है। आरोपी ससुर परमेश्वर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

गलत नीयत और प्रतिरोध बना मौत की वजह?

स्थानीय लोगों और मृतका के पति का कहना है कि ससुर अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था और आए दिन छेड़छाड़ करता था। बहू द्वारा विरोध किए जाने से वह नाराज रहता था। यह आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने घृणित मानसिकता के तहत हत्या की साजिश रची।

हालांकि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक अलग ही कहानी बताई है। उसके अनुसार, उसने बहू सरस्वती से खाना मांगा, लेकिन बहू ने देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से बहू के गले पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश

हत्या के बाद परमेश्वर यादव ने शव को घर के पीछे खेत की ओर 50 मीटर दूर ले जाकर दफना दिया। यह कृत्य उसने पुलिस और समाज की नजरों से बचने के लिए किया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और परिजनों की चिंता के चलते यह राज ज्यादा देर नहीं छिप पाया।

पुलिस मौके पर, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही लुंड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकाला गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में रिश्तों को किया शर्मसार: ससुर ने कुल्हाड़ी से बहू की हत्या कर शव दफनाया

Ambikapur, CG

घटना ग्राम किरकिमा के अमलीटीकरा मोहल्ले की है। आरोपी ससुर परमेश्वर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

गलत नीयत और प्रतिरोध बना मौत की वजह?

स्थानीय लोगों और मृतका के पति का कहना है कि ससुर अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था और आए दिन छेड़छाड़ करता था। बहू द्वारा विरोध किए जाने से वह नाराज रहता था। यह आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने घृणित मानसिकता के तहत हत्या की साजिश रची।

हालांकि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक अलग ही कहानी बताई है। उसके अनुसार, उसने बहू सरस्वती से खाना मांगा, लेकिन बहू ने देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से बहू के गले पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश

हत्या के बाद परमेश्वर यादव ने शव को घर के पीछे खेत की ओर 50 मीटर दूर ले जाकर दफना दिया। यह कृत्य उसने पुलिस और समाज की नजरों से बचने के लिए किया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और परिजनों की चिंता के चलते यह राज ज्यादा देर नहीं छिप पाया।

पुलिस मौके पर, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही लुंड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकाला गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/embarrassing-relationship-in-chhattisgarh-father-in-law-killed-his-daughter/article-24614

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.