पोस्टऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना, फिक्स डिपॉजिट के लाखों रुपयों का गबन

CG

बेमेतरा के बीजाभाट पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर ने लगभग 6 लाख से ज्यादा रुपयों का फर्जीवाड़ा किया.

बीजाभाठ पोस्टऑफिस में हितग्राहियों के लाखों रुपए गबन करने वाले आरोपी पोस्टमास्टर को बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमास्टर ने हितग्राहियों के लाखों रुपये का गबन किया था.

जानिए पूरा मामला:उप संभागीय निरीक्षक डाकघर हेमलाल साहू ने बेमेतरा सिटी कोतवाली थाने में 24 अक्टूबर को एक रिपोर्ट दर्ज कराई. हेमलाल साहू ने बताया कि बीजाभाठ पोस्टऑफिस में वार्षिक निरीक्षण के दौरान शाखा डाकघर लेखा रजिस्टर सिर्फ 27 अगस्त 2024 तक ही भरा गया था. जिसके बाद उसे डाकपाल संजीव कुमार ठाकुर पर शक हुआ. उन्होंने खाताधारकों को बुलाया और उनके पास बुक में दर्ज रकम और लेजर में दर्ज रकम में अंतर पाया.

हेमलाल साहू ने बताया कि डाकपाल संजीव कुमार ठाकुर ने 18.04.2012 से 27.09.2024 तक के अपने कार्यकाल के दौरान 22.06.2021 के सुबह 09.00 बजे से 11.09.2024 के 17.00 बजे के बीच कुल 18 खाता धारकों से कुल 6,06,900 रुपये का गबन किया. इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार ठाकुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 316 (5) के तहत केस दर्ज किया. लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने की शिकायत मिलते ही आरोपी पोस्टमास्टर फरार हो गया.

बेमेतरा सिटी कोतवाली ने आरोपी को किया गिरफ्तार: गुरुवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी डाकपाल संजीव कुमार ठाकुर को गुण्डरदेही जिला बालोद से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी डाकपाल ने फर्जीवाड़े की बात कबूल की. उसने बताया कि ग्रामीणों के सुकन्या समृद्धि योजना, फिक्स डिपॉजिट, बचत खाता व आरडी खाता में गबन किया.

सिटी कोतवाली टीआई राकेश साहू ने बताया कि मुख्य डाकघर के शाखा डाकपाल संजीव कुमार ठाकुर 18 डाकखाता धारकों के जांच में 6 लाख सात हजार रुपये की गड़बड़ी पाई गई. इसी पर कार्रवाई करते हुए डाकपाल संजीव कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पोस्टऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना, फिक्स डिपॉजिट के लाखों रुपयों का गबन

CG

बीजाभाठ पोस्टऑफिस में हितग्राहियों के लाखों रुपए गबन करने वाले आरोपी पोस्टमास्टर को बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमास्टर ने हितग्राहियों के लाखों रुपये का गबन किया था.

जानिए पूरा मामला:उप संभागीय निरीक्षक डाकघर हेमलाल साहू ने बेमेतरा सिटी कोतवाली थाने में 24 अक्टूबर को एक रिपोर्ट दर्ज कराई. हेमलाल साहू ने बताया कि बीजाभाठ पोस्टऑफिस में वार्षिक निरीक्षण के दौरान शाखा डाकघर लेखा रजिस्टर सिर्फ 27 अगस्त 2024 तक ही भरा गया था. जिसके बाद उसे डाकपाल संजीव कुमार ठाकुर पर शक हुआ. उन्होंने खाताधारकों को बुलाया और उनके पास बुक में दर्ज रकम और लेजर में दर्ज रकम में अंतर पाया.

हेमलाल साहू ने बताया कि डाकपाल संजीव कुमार ठाकुर ने 18.04.2012 से 27.09.2024 तक के अपने कार्यकाल के दौरान 22.06.2021 के सुबह 09.00 बजे से 11.09.2024 के 17.00 बजे के बीच कुल 18 खाता धारकों से कुल 6,06,900 रुपये का गबन किया. इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार ठाकुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 316 (5) के तहत केस दर्ज किया. लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने की शिकायत मिलते ही आरोपी पोस्टमास्टर फरार हो गया.

बेमेतरा सिटी कोतवाली ने आरोपी को किया गिरफ्तार: गुरुवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी डाकपाल संजीव कुमार ठाकुर को गुण्डरदेही जिला बालोद से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी डाकपाल ने फर्जीवाड़े की बात कबूल की. उसने बताया कि ग्रामीणों के सुकन्या समृद्धि योजना, फिक्स डिपॉजिट, बचत खाता व आरडी खाता में गबन किया.

सिटी कोतवाली टीआई राकेश साहू ने बताया कि मुख्य डाकघर के शाखा डाकपाल संजीव कुमार ठाकुर 18 डाकखाता धारकों के जांच में 6 लाख सात हजार रुपये की गड़बड़ी पाई गई. इसी पर कार्रवाई करते हुए डाकपाल संजीव कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/embezzlement-of-lakhs-of-rupees-of-sukanya-samriddhi-yojana-fixed/article-4831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.